नई दिल्ली। पंजाब में शुरुआती रूझान आना शुरू हो चुके हैं। आप आदमी पार्टी दोनों बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए अपना दबदबा बना रही है। रुझानों को देखते हुए ये स्पष्ट है कि पंजाब में आदमी पार्टी को बहुमत मिल चुका है। आप 84 सीटों से आगे चल रही है और कांग्रेस 18 और बीजेपी 4 सीटों पर है।आप को बहुमत मिलते ही जाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हम ‘आम आदमी’ हैं लेकिन जब ‘आम आदमी उठता है तो सबसे शक्तिशाली सिंहासन हिलते हैं। आज भारत के इतिहास में एक छोटा दिन है, सिर्फ इसलिए नहीं कि आप एक और राज्य जीत रही है, बल्कि इसलिए कि यह एक राष्ट्रीय ताकत बन गई है”। वहीं सोशल मीडिया पर आप की जीत को देखते हुए मीम्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर कई फनी मीम्स सामने आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस की फजीहत हो रही है तो कई आप के नेता जश्न मनाते दिखे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
बता दें कि इस वक्त भगवंत सिंह मान के घर के बाहर जीत के जश्न का माहौल है। आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू भी कर दिया है।हालांकि पंजाब में कई सालों से कांग्रेस की सरकार थी लेकिन इस बार सभी को पीछे छोड़ते हुए आप आदमी पार्टी ने शुरुआती रुझानों में लगभग जीत दर्ज कर ली है। आप की जीत को देखते हुए सोशल मीडिया पर भी जश्न का माहौल है और कई फनी मीम्स भी सामने आ रहे हैं।
आम आदमी की लहर है ❣️
— Dr Nehal Vaidya (@DrNehalVaidya) March 10, 2022
यहां देखें यूजर्स के रिएक्शन
Swagat Nai Karoge?#PunjabElections2022 pic.twitter.com/YX3iPz9WA0
— Siddharth (@ethicalsid) March 10, 2022
Show me a better Panauti than Barkha Dutt #PunjabElections2022 #UttarPradeshElections2022 #ElectionResults https://t.co/u4F43EruVL pic.twitter.com/s8HUEWpteA
— Incognito (@Incognito_qfs) March 10, 2022
Congress loses the only state that they had won even during the Modi wave – Rahul Gandhi continues his golden touch with great leadership.#PunjabElections2022 pic.twitter.com/IfqS5Wu0Z9
— Know The Nation (@knowthenation) March 10, 2022
Few hours only AAPians ?? #PunjabElections2022
— Sakshi Gupta (@SakshiG09) March 10, 2022