newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कृषि कानून को लेकर आप नेता संजय सिंह ने दिया ऐसा बयान कि अब हो रही है उनकी फजीहत!

AAP Leader Sanjay Singh: आपको बता दें कि इस बीच आम आदमी पार्टी(AAP) से राज्यसभा सांसद संजय सिंह का एक बयान काफी चर्चा में हैं। गौरतलब है कि संजय सिंह(Sanjay Singh) ने अंबानी और अडानी को मोदी सरकार का मालिक बताते हुए सरकार की आलोचना की है।

नई दिल्ली। कृषि बिलों को लेकर किसानों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार किसानों से संबंधित तीनों कानूनों को वापस ले। वहीं केंद्र सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि, कानून वापस नहीं होंगे बल्कि संशोधन के लिए सरकार हमेशा वार्ता के लिए तैयार है। आपको बता दें कि इस बीच आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह का एक बयान काफी चर्चा में हैं। गौरतलब है कि संजय सिंह ने अंबानी और अडानी को मोदी सरकार का मालिक बताते हुए सरकार की आलोचना की है। इस बयान पर संजय सिंह की काफी फजीहत हो रही है। संजय सिंह ने कहा कि, “पूरा देश इस वक्त किसानों के आंदोलन के साथ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सड़क से लेकर संसद तक किसानों के आंदोलन में उनका साथ देंगे। हमने इस बिल का सबसे पहले संसद के अंदर विरोध किया था।”

sanjay singh

उन्होंने कहा है कि, “सरकार यह काला क़ानून अपने दो मालिकों के लिए लेकर आई है। एक का नाम है अडानी और दूसरे का नाम है अंबानी। यह क़ानून देश के किसानों के हित के लिए नहीं है।”

संजय सिंह के बयान पर एक यूजर ने लिखा कि, “इतना झूठ क्यों बोल रहे हो पूरा देश नहीं सिर्फ एक परसेंट किसान जो राजनीति पार्टी के बहकावे में आकर वहां धरना प्रदर्शन कर रहा है और अपने घरों से दूर है किसान को समझ में नहीं आ रहा कि बिल का विरोध करें या समर्थन राजनीति पार्टी तो अपनी रोटियां सेक चुके हैं किसान मरे या उनका जो भी हो।”

देखिए किस तरह लोगों ने संजय सिंह को ट्रोल किया…