Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सेना को लेकर दिया झूठा बयान, खुली पोल तो जमकर हुए ट्रोल

भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि पठानकोट बेस पर आतंकी हमले के दौरान केंद्र ने पंजाब में सेना की तैनाती के लिए राज्य से धनराशि मांगी थी और उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की, तब इससे राहत मिली।

Avatar Written by: April 2, 2022 6:48 am
Bhagwant Mann

नई दिल्ली। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में लाखों नौकरियां देने की बात कही थी। बीजेपी ने इस पर आंकड़े देते हुए केजरीवाल के दावों को झूठा बताया था। अब ऐसा ही झूठ केजरीवाल की पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बोला। भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में सेना की तैनाती पर बयान दिया। इस पर केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सीनियर एडवाइजर और बड़े पत्रकार कांचन गुप्ता ने उनकी पोल खोली है। पहले आपको बताते हैं कि भगवंत मान ने विधानसभा में क्या कहा। भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि पठानकोट बेस पर आतंकी हमले के दौरान केंद्र ने पंजाब में सेना की तैनाती के लिए राज्य से धनराशि मांगी थी और उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की, तब इससे राहत मिली।

इस पर कांचन गुप्ता ने ट्विटर पर मान की पोल खोल दी। कांचन गुप्ता ने भगवंत मान के बयान वाला वीडियो ट्वीट करते हुए इसे खतरनाक झूठ बताया। गुप्ता ने लिखा कि केंद्र सरकार सुरक्षाबलों की तैनाती के लिए सभी राज्यों से धनराशि लेती है। गृह मंत्रालय ने पठानकोट में 2 से 27 जनवरी 2016 के दौरान केंद्रीय बलों (सेना नहीं) की तैनाती के लिए 6.35 करोड़ रुपए मांगे थे। पंजाब में उस समय अकाली दल और बीजेपी की सरकार थी। उस सरकार ने केंद्र से बिल को रद्द करने का आग्रह किया था और बिल रद्द किया गया। कांचन गुप्ता ने आगे लिखा कि जिस समय की बात भगवंत मान कर रहे हैं, उस वक्त वो आप के सांसद थे और इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है।

bhagwant mann and kejriwal

भगवंत मान के झूठ का पर्दाफाश जब कांचन गुप्ता ने किया, तो ट्विटर पर लोग भगवंत मान को ट्रोल करने लगे। तमाम यूजर्स ने झूठा बयान देने पर मान को जमकर खरी-खोटी सुनाई। लोगों ने उनके बारे में प्रचलित अफवाहों को लेकर भी तंज कसने में कोई कोर-कसर नहीं रखी। आप भी देखिए, विधानसभा में झूठ बोलकर किस तरह भगवंत मान यूजर्स के निशाने पर आए…