newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ममता बनर्जी के बाद अब केजरीवाल ने दिया कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता आप में शामिल

AAP: 272 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब बस कुछ महीनों का वक्त बचा है। 2007 से लगातार दिल्ली के तीन नगर निगमों पर भाजपा काबिज है। साल 2017 के पिछले चुनावों में भाजपा ने 181 वार्डों में जीत हासिल की थी। गौरतलब हो कि साल 2012 में एमसीडी को तीन भागों- उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में विभाजित किया गया था।

नई दिल्ली। देश के दिल राजधानी दिल्ली में आगामी एमसीडी चुनावों (MCD Elections) से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल ने कांग्रेस पार्टी के हाथ का साथ छोड़ केजरीवाल की पार्टी (आम आदमी पार्टी) का साथ अपना लिया है। मुकेश गोयल के साथ ही उनके समर्थक और कई अन्य कांग्रेसी नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘आप’ मुख्यालय में कांग्रेस के बड़े नेता मुकेश गोयल का आम आदमी पार्टी में स्वागत सत्कार किया। 5 बार पार्षद रह चुके मुकेश गोयल AICC के मेंबर हैं।

aap

बता दें, बीते दिनों भी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी नेता मुकुल संगमा के नेतृत्व में पार्टी के 18 में से कम से कम 12 विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए हैं, पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव और संगमा के एक करीबी ने आईएएनएस को बताया कि विपक्षी नेता कांग्रेस के 11 अन्य विधायकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।


272 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब बस कुछ महीनों का वक्त बचा है। 2007 से लगातार दिल्ली के तीन नगर निगमों पर भाजपा काबिज है। साल 2017 के पिछले चुनावों में भाजपा ने 181 वार्डों में जीत हासिल की थी। गौरतलब हो कि साल 2012 में एमसीडी को तीन भागों- उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में विभाजित किया गया था। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) में क्रमश: 104-104-64 वार्ड हैं। एमसीडी को तीन भागों में बांटने के पीछे ये तर्क दिया गया था कि इससे प्रशासन को सरल बनाया जाएगा और दिल्लीवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान हो सकेगी।