newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab Election Result 2022: रुझानों के बीच पंजाब में ‘मिनी केजरीवाल’ का वीडियो वायरल, आप पार्टी के लिए जश्न मनाता आया नजर

Punjab Election Result 2022: पंजाब के इतिहास में पहली बार आम आदमी पार्टी को 90 सीटें हासिल होती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी अभी तक 17 सीटों पर आगे है। बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस पार्टी को 60 सीटों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

नई दिल्ली। आज सुबह 8 बजे से विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती की जा रही है। भले ही चुनावी नतीजें घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन रूझानों को लेकर ही पार्टियां जश्न मना रही है। बात पंजाब की करें तो यहां सामने आए रूझानों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनती नजर दिखाई दे रही है। इसके इतर एक समय पर देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ होता नजर आई रहा है।

सामने आए रूझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है ऐसे में पार्टी से जुड़े लोगों ने इसका जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। इस बीच एक बच्चे का भी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दिल्ली के सीएम केजरीवाल का लुक बनाए हुए है। खास बात ये है कि ये बच्चा केजरीवाल के गेटअप में हुबहु उनती तरह ही दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है बच्चे ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह कपड़े पहने हुए हैं। उसने स्कार्फ भी पहना हुआ है और मूंछे भी लगाई हैं। जब इस मिनी केजरीवाल का नाम पूछा जाता है तो बच्चा जवाब देता है, “अव्यंतोमर केजरीवाल”

गौरतलब है कि पंजाब के इतिहास में पहली बार आम आदमी पार्टी को 90 सीटें हासिल होती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी अभी तक 17 सीटों पर आगे है। बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस पार्टी को 60 सीटों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।