newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aarif-Saaras : आरिफ का सारस मेल है या फीमेल, मेडिकल जांच में हुआ बड़ा खुलासा, सुनकर चौंक जाएंगे आप..

Aarif-Saaras :मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने इस बात का पता लगाने की कोशिश की कि आखिर वो मेल है या फीमेल, यानि नर है या मादा ? तो मेडिकल में ये बात निकलकर सामने आई कि आरिफ का सारस एक(Female) मादा है। अब जेंडर की जानकारी मिलने के बाद कानपूर चिड़ियाघर के भीतर उसको बाड़े में नर (Male) सारस के साथ रखा जाएगा। जिससे दोनों संसर्ग (ब्रीडिंग) करके अपनी प्रजाति को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकें, बता दें कि सोशल मीडिया पर और राजनीति से जुड़े कई बड़े लोग इसकी अपील कर चुके हैं सारस और आरिफ के बीच के प्रेम को देखते हुए सारस को आरिफ के पास ही रहने दिया जाना चाहिए। इनमें अखिलेश यादव और वरुण गांधी जैसे बड़े नेताओं के भी नाम शामिल है।

कानपुर। बीते दिनों उत्तर प्रदेश में एक किस्सा खूब चर्चाओं में रहा, वो किस्सा था आरिफ और सारस की अनोखी दोस्ती का। दोनों की दोस्ती की कहानी लोगों की जुबान पर है। आरिफ के इशारों पर जैसे सारस उड़ता, करतब करता, प्रेम को दिखाता, उसके पीछे-पीछे कभी उड़ता कभी दौड़ता, ये देख हर कोई रोमांचित हो उठता था। लेकिन इन दोनों की दोस्ती को किसी की नजर लग गई। जब सोशल मीडिया पर आरिफ और उसके दोस्त की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए तो वन विभाग की टीम सारस को आरिफ से जुदा करके ले गई और उसको आइसोलेट करके एक बड़े पिंजड़े में कैद कर दिया। पंक्षी उस पिंजरे में वो आजादी महसूस नहीं कर पा रहा जो आरिफ के साथ खेतों में उड़ने और दौड़ लगाने में थी। लेकिन इस बारे में वन विभाग का कहना है कि सारस उस प्रजाति के पंक्षियों में शामिल है जिनपर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इसीलिए सरकार के कानून के हिसाब से इन्हें पाला नहीं जा सकता।

लेकिन अब इस मामले से जुडी एक ऐसी खबर हम आपको बताने जा रहा हैं जो शायद आप पहले नहीं जानते होंगे। आपने कई वीडियो देखे होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आरिफ का सारस मेल है या फीमेल ? ये सवाल आपके भी मन में जरूर उठ रहा होगा। दरअसल, कानपूर के चिड़ियाघर में रखे गए सारस की मेडिकल जांच कराई गई थी, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानिए क्या हुआ मेडिकल जांच में खुलासा…

मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने इस बात का पता लगाने की कोशिश की कि आखिर वो मेल है या फीमेल, यानि नर है या मादा ? तो मेडिकल में ये बात निकलकर सामने आई कि आरिफ का सारस एक(Female) मादा है। अब जेंडर की जानकारी मिलने के बाद कानपूर चिड़ियाघर के भीतर उसको बाड़े में नर (Male) सारस के साथ रखा जाएगा। जिससे दोनों संसर्ग (ब्रीडिंग) करके अपनी प्रजाति को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकें, बता दें कि सोशल मीडिया पर और राजनीति से जुड़े कई बड़े लोग इसकी अपील कर चुके हैं सारस और आरिफ के बीच के प्रेम को देखते हुए सारस को आरिफ के पास ही रहने दिया जाना चाहिए। इनमें अखिलेश यादव और वरुण गांधी जैसे बड़े नेताओं के भी नाम शामिल है। आरिफ और सारस से मिलने तो खुद अखिलेश यादव भी गए थे।