newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM मोदी की लोकप्रियता से व्यथित अरुंधति रॉय ने कहा- ‘एक व्यक्ति को एक ही बार बनाया जाए प्रधानमंत्री’, लोगों ने लगाई लेखिका की क्लास

arundhati roy statement on PM Modi: विश्व के हर पटल पर आज पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका बजता नजर आ रहा है। जिसकी बानगी हमें कई मौकों पर देखने को मिल चुकी है, लिहाजा पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से व्यथित ये लोग उनकी सियासी बिसात को रोकने की तमाम कोशिशें तो करते हैं, लेकिन अफसोस उनकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं।

नई दिल्ली। पीएम मोदी की विराट होती लोकप्रियता के जद में आकर विपक्षी दल तो पहले से ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे, लेकिन अब इससे उनके गैर सियासी विरोधियों को भी अपनी असुरक्षा का अभास होने लगा है, लिहाजा इन विरोधियों ने पीएम मोदी के विराट व्यक्तित्व पर विराम लगाने हेतु नया राग अलापना शुरू कर दिया है। खुद को संविधान का पुजारी समझने वाले ये लोग अब संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देकर पीएम मोदी के बढ़ते सियासी कद रो रोकने की कोशिश कर रहे हैं। आज की तारीख में पीएम मोदी की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। विश्व के हर पटल पर आज पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका बजता नजर आ रहा है। जिसकी बानगी हमें कई मौकों पर देखने को मिल चुकी है, लिहाजा पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से व्यथित ये लोग उनकी सियासी बिसात को रोकने की तमाम कोशिशें तो करते हैं, लेकिन अफसोस उनकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं।

Narendra-Modi

इसी बीच प्रख्यात लेखिका अरुंधति रॉय ने पीएम मोदी की पल्लिवत होती लोकप्रियता से व्यग्र होकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वो अब सोशल मीडिया पर लोगों के कहर का शिकार हो रहीं हैं। हम आपको सब कुछ बताएंगे कि आखिर उन्होंने पीएम मोदी के संदर्भ में ऐसा क्या कह दिया है कि उन्हें लोगों के कहर का शिकार होना पड़ रहा है, लेकिन उससे पहले आइए हम आपको बताएं चलते हैं कि आखिर लेखिका अरुंधति रॉय कौन हैं?

एक नजर अरुंधति रॉय पर ?

हर समसामयिक मसलों पर अपनी बेबाक राय रखने वालीं अरुंधति रॉय अंग्रेजी की लेखिका हैं। “द गॉड ऑफ़ स्मॉल थिंग्स” के लिये बुकर पुरस्कार प्राप्त अरुंधति राय ने लेखन के अलावा नर्मदा बचाओ आंदोलन समेत भारत के दूसरे जनांदोलनों में भी हिस्सा लिया है।उनकी अनूदित पुस्तकें न्याय का गणित,आहत देश,कठघरे में लोकतंत्र है।

Arundhati-Roy

शिलौंग में 24 नवम्बर 1961 को अरुंधति राय का जन्म, केरल की सीरियाई ईसाई माता, मेरी रॉय व कलकत्ता के निवासी बंगाली हिंदू पिता, राजीब रॉय के घर हुआ। अरुंधित अक्सर मोदी सरकार की कार्यशैली पर हमलावर रहती है। आइए, अब आपको आगे बताते हैं कि आखिर इस बार उन्होंने पीएम मोदी के संदर्भ में ऐसा क्या कह दिया कि उन्हें लोगों के कहर का शिकार होना पड़ गया।

ऐसा क्या बोल गईं अरुंधति रॉय

एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान लेखिका अरुंधित रॉय ने कहा कि आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने गाहे बगाहे बिना नाम लिए पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे यहां ऐसी व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है, जहां एक व्यक्ति एक ही बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब हम एक व्यक्ति को बार-बार प्रधानमंत्री पद के लिए खड़ा करते हैं, तो इससे हम राजतंत्र को स्थापित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब राजा महराजाओं का समय जा चुका है। अब हम एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं, जहां पर सभी को एक समान अधिकार है। बहरहाल, लेखिका द्वारा व्यक्त किए गए विचारों का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। प्रतिक्रियाओं में लेखिका लोगों के कहर का शिकार बनती नजर आ रही है।