newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Acharya Pramod Krishnam: ‘जो सच बोलता है उसे कांग्रेस छोड़ना पड़ता है’, मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का फूटा गुस्सा

Acharya Pramod Krishnam on Milind Deora quits Congress: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, भगवान राम के खिलाफ, सनातन के खिलाफ, हिंदुत्व के खिलाफ, राष्ट्र के खिलाफ जो राष्ट्र की और राम की बात करेगा। उस नेता को कांग्रेस के भीतर जो चौकड़ी है वो पसंद नहीं करती है और वो वामपंथ के विचारधारा से प्रेरित है।

नई दिल्ली। मुंबई कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद एम. देवड़ा ने आज पार्टी छोड़कर सबको हैरत में डाल दिया। मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस को अलविदा ऐसे वक्त में कहा जब राहुल गांधी आज से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे है। वहीं मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से नाता तोड़ने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान सामने आया है। मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस का साथ छोड़ने पर उन्होंने अपनी पार्टी पर आक्रोश जताया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस में उन लोगों का कब्जा हो गया है जो ना सच सुनना चाहते है और ना सनातन की बात सुनना चाहते है ना राम की बात सुनना चाहते है जो राम की बात करेगा, जो सच की बात करेगा। जो जमीन हकीकत को बताने की कोशिश करेगा। उसको धीरे-धीरे कांग्रेस छोड़नी पड़ रही है। मिलंद देवड़ा का पार्टी छोड़ना बहुत दुखद और अफसोसजनक है। भगवान राम के मंदिर के निमंत्रण को जिस तरह से ठुकराने का काम किया है। मुझे लगता है भगवान राम का प्रकोप प्रारंभ हो गया है। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कुछ लोगों की गलतियों की सजा पूरी कांग्रेस पार्टी को ना दे।

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, भगवान राम के खिलाफ, सनातन के खिलाफ, हिंदुत्व के खिलाफ, राष्ट्र के खिलाफ जो राष्ट्र की और राम की बात करेगा। उस नेता को कांग्रेस के भीतर जो चौकड़ी है वो पसंद नहीं करती है और वो वामपंथ के विचारधारा से प्रेरित है। वो पूरी की पूरी कांग्रेस को बर्बाद करने में लगी है। सही फैसले की जगह गलत फैसला करवाया जाता है। उसी का परिणाम है बड़े-बड़े नेता वो नेता जो गांधी परिवार के बेहद करीब थे राहुल गांधी को बहुत चाहते थे सिंधिया, आरपीएन सिंह, मिलिंद देवड़ा हो वो धीरे-धीरे सब किनारा कर रहे है। कांग्रेस को कोई नहीं छोड़ रहा है बल्कि इस चौकड़ी से दूर हो रहे है।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ”कांग्रेस के जो नेता राम मंदिर के ‘मुहूर्त’ पर सवाल उठा रहे थे और विश्लेषण कर रहे थे, उन्हें इतना तो पता होना चाहिए था कि ‘धर्मशास्त्रों’ के अनुसार आज ‘पंचक’ शुरू हो गया है। और 18 जनवरी तक चलेगा। ‘पंचक’ के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं  किया जाता है और इस अवधि के दौरान यह यात्रा शुरू की जा रही है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह इस यात्रा और राहुल गांधी को अपना आशीर्वाद दें।”