newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assam: सीएम हिमंत सरमा का केजरीवाल को जवाब, कहा- औरंगजेब को असम ने मेहमान नहीं…

Assam: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा, हम भगवान को अतिथि समझते है। लेकिन जब औरंगजेब असम आया। लचित बरफुकन ने उन्हें अतिथि जैसा वेलकम नहीं किया। तो इसलिए जब केजरीवाल यहां झूठ बोलने आए थे। हम आपको गेस्ट जैसा क्यों स्वीकार करना था। फिर आपको जितना सम्मान था हमनें दिया। आपको सुरक्षा मैंने दी। लेकिन दिल्ली आने पर आप मुझे कभी नहीं देते है।

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच एक बार फिर से जुबानी हमले तेज हो गए है। आप संयोजक केजरीवाल के मेहमाननवाजी वाले बयान पर सीएम सरमा ने प्रेस कॉन्फेंस कर पलटवार किया। उन्होंने दिल्ली सीएम को औरंगजेब बताया। इसके साथ ही उन्हें कायर भी बोला। ज्ञात हो कि असम दौरे पर पहुंचे दिल्ली सीएम केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री पर तंज कसा था और कहा था कि आप दिल्ली तो मेरे घर पर चाय पीने जरूर आएगा। केजरीवाल के इसी बयान पर सीएम सरमा पर पलटवार करते हुए जवाब दिया।

मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा, हम भगवान को अतिथि समझते है। लेकिन जब औरंगजेब असम आया। लचित बरफुकन ने उन्हें अतिथि जैसा वेलकम नहीं किया। तो इसलिए जब केजरीवाल यहां झूठ बोलने आए थे। हम आपको गेस्ट जैसा क्यों स्वीकार करना था। फिर आपको जितना सम्मान था हमनें दिया। आपको सुरक्षा मैंने दी। लेकिन दिल्ली आने पर आप मुझे कभी नहीं देते है। कोविड के वक्त आपको इतना ट्वीट किया, आपने कोई जवाब नहीं दिया। आगे हिमंत सरमा ने केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा,  असम विकास की तरफ बढ़ रहा है। राज्य के खास लोग के साथ विकास करेंगे। हम असम के लोगों को लेकर विकास की ओर बढूंगा।

सीएम सरमा ने आगे अरविंद केजरीवाल पर वार करते हुए कहा, मैंने केजरीवाल जी को बोला था कि अब विधानसभा के अंदर कायर जैसी बात बोली थी। आप कृपा करके बाहर आकर बोले। तब मैं आपको कोर्ट में देख लूंगा। उनकी हिम्मत भी नहीं हुई और अनाप-शनाप बोलकर चले गए। मेरे ऊपर क्रिमिनल केस उनकी बोलने की हिम्मत नहीं हुई। लेकिन ये बात उन्होंने दिल्ली विधानसभा में बोली थी। इसलिए मैं उन्हें (केजरीवाल) को बोलता हूं कायर जैसी बात मत कीजिए। आप मर्द है मर्द जैसी बात करिए। अगर आप महिला है तो महिला जैसी बात करिए। आप नेता है तो नेता जैसी बात करिए। खिलाड़ी है तो खिलाड़ी जैसी बात मत करिए। लेकिन कायर जैसी बात मत कीजिए। ये मेरा सुझाव था।

असम के सीएम सरमा ने कहा कि,  केजरीवाल के साथ हम दिल्ली के दौरे पर जाएंगे, पर Lutyens और South Delhi नहीं। केजरीवाल के साथ उन जगहों पर जाएंगे जहां मैं ले कर जाऊंगा, जहां दिल्ली के 80% लोग रहते हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के झुग्गी झोंपड़ी वाले लोगों का ज़िंदगी नर्क बना दिया है।