newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Australia में ‘खालिस्तानियों’ से पंगा लेने वाले विशाल की वतन वापसी, स्वागत की जोरदार तैयारी; झंडा दिखा कर किया था विरोध (VIDEO)

विशाल जूद को खालिस्तानियों के खिलाफ लड़ाई, मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।  दरअसल हरियाणा के रहने वाले 24 वर्षीय विशाल जूड ऑस्ट्रेलिया में हायर स्टडीज के लिए गए थे। इसी साल 16 अप्रैल को 3 अपराधों में शामिल होने के आरोप में ऑस्ट्रेलिया की अथॉरिटी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था।

नई दिल्ली। विशाल जूद नाम के युवक कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बन हुआ था। चर्चा की वजह थी उसकी देश भक्ति, जी हाँ सही सुन रहे हैं आप! विशाल जूद उस वक्त सिडनी में थे और खालिस्तानी समर्थकों ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एक रैली निकाली थी। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई थी। कहा जा रहा है प्रदर्शन के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने तिरंगे का अपमान भी किया था। तिरंगे का अपमान होता देख विशाल खालिस्तानियों से भिड़ गये थे और तिरंगे को लहराया था।

ऑस्ट्रेलिया की अथॉरिटी ने विशाल सूद को किया अरेस्ट
इस घटना के बाद विशाल जूद को खालिस्तानियों के खिलाफ लड़ाई, मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।  दरअसल हरियाणा के रहने वाले 24 वर्षीय विशाल जूड ऑस्ट्रेलिया में हायर स्टडीज के लिए गए थे। इसी साल 16 अप्रैल को 3 अपराधों में शामिल होने के आरोप में ऑस्ट्रेलिया की अथॉरिटी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। भारतीयों के एक समूह की ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों के साथ झड़प के बाद ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने उनपर ये कार्रवाई की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में  रह रहे भारतीयों ने विशाल के समर्थन में कैंपेन चलाया था।

विशाल सूद को किया गया जेल से रिहा 
तमाम कोशिशों के बाद अब विशाल सूद को जेल से रिहा कर दिया गया है। अदालत ने सितंबर माह के पहले सप्ताह में ही विशाल को 15 अक्तूबर को रिहा कर देने के आदेश दिए थे। एनआरआई हेराल्ड ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। एनआरआई हेराल्ड ने ट्वीट किया, “विशाल जूड के वकीलों ने पुष्टि की है कि विशाल को आज सुबह हिरासत से रिहा कर दिया गया। उनके खिलाफ जो धमकियाँ दी गई हैं, उन्हें देखते हुए उनके वर्तमान स्थान का खुलासा नहीं किया जाएगा।”

देखिये वीडियो 

आपको बता दें कि विशाल की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा के करनाल में कई दिनों तक रैली निकाली गयी थी और सीएम मनोहर खट्टर से इस मामले में दखल देने की बात की गयी थी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस मामलों को लेकर दूतावास और विदेश मंत्री तक पहुंचे। जिसके बाद अब एक अच्छी खबर सुनने को मिली है कि तिरंगे के सम्मान में खालिस्तानियों से लोहा लेने वाले विशाल जूद को अब रिहा किया जा रहा है और जल्द ही वे देश वापस लौटेंगे!