newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayodhya Deepotsav 2021: 12 लाख दीयो से जगमाएगी अयोध्या नगरी जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2021: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की सरकार बनने का साथ ही प्रदेश में दिवाली के त्योहार की अलग ही चमक-चौंद देखी जाती है। साल 2017 में योगी सरकार के रहते प्रदेश मे पहली बार दीवाली का त्योहार मनाया गया था।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की सरकार बनने का साथ ही प्रदेश में दिवाली के त्योहार की अलग ही चमक-चौंद देखी जाती है। साल 2017 में योगी सरकार के रहते प्रदेश मे पहली बार दीवाली का त्योहार मनाया गया था। जब 1,80,000 दीयों से अयोध्या नगरी सजाई गई थी। जिसके बाद यह संख्या बढ़ ही रही है, साल 2018 में 3,01,152, फिर 2019 में 5,50,000, 2020 में 5,51000, और अब 2021 जो योगी सरकार  सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम साल है। तब अयोध्या न सिर्फ अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी बल्कि ऐसा कीर्तिमान भी बनाएगी जो एक बड़ी चुनौती होगा।

वहीं अब इस साल अयोध्या में राम की पैड़ी पर लगभग 9 लाख दीपकों से जगमगाएगी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इनकी गिनती करेगी। वहीं अयोध्‍या में तीन लाख दीपक प्रज्‍जवलित किए जाएंगे। इस तरह पूरी अयोध्या में इस साल कुल मिलाकर 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

अयोध्या में बुधवार से ही कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होगा। सुबह 10 बजे भगवान राम की शोभा यात्रा और झांकियां निकाली जाएगी। ये साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर रामकथा पार्क पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन और CM योगी आदित्‍यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। हेलीकॉप्टर के जरीए इस कार्यक्रम में राम-सीता का आगमन किया जाएगा। भारत मिलाप और रामायण चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी होगा।

यहां-यहां जलाए जाएंगे दीपक

अयोध्या में इस बार जलाए जाने वाले दीपो की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। सिर्फ राम की पैड़ी पर ही लगभग 9 लाख दीपक जलाए जाएंगे, राम जन्मभूमि परिसर में 51,000 दीपक जलाए जाने की जानकारी मिली है। अयोध्या के प्राचीन मंदिरों और स्थानों पर 3 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। इसके अलावा अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा के भीतर लगभग सभी पौराणिक स्थानों, कुण्डों, मंदिरों पर दीपक जलेंगे