newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंपत राय के मुताबिक भूमि पूजन कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह शामिल नहीं होंगे, वो अगली बार अयोध्या आएंगे।

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। जबकि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन होना है और उसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस बीच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। चंपत राय के मुताबिक भूमि पूजन कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह शामिल नहीं होंगे, वो अगली बार अयोध्या आएंगे।

amit shah on delhi violence

चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर भूमि पूजन की सारी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं साधु संतों के ठहरने का इंतज़ाम भी कर दिया गया है। राय ने बताया कि आमंत्रण मिलने वाले अतिथियों को सिक्योरिटी कोड मिलेगा, जो एक बार बाहर निकल जाएगा उसे दुबारा प्रवेश नहीं मिलेगा।

महामंत्री चंपत राय ने बताया कि एसपीजी सुरक्षा के लोग आकर चले गए। वो लोग सारी व्यवस्था देखकर संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पास लगभग 100 से अधिक स्थानों से पवित्र जल और मिट्टी आई है, वहीं कैलाशमान सरोवर, लंका के समुद्र का जल डाक से भेजा है। राय के मुताबिक भूमि पूजन कार्यक्रम में 170 से ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का पालन कर रहा है।

ayodhya

शनिवार को मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने अयोध्या का दौरा कर रामजन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर अधिकारियों को उस पर अमल का निर्देश जारी कर दिया है। जिसके तहत प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कई प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है।

Champat rai

भूमि पूजन के मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से ही अयोध्या और फ़ैजाबाद शहर की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।