newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayodhya: रामलला के मंदिर में बनाई जाएगी ये खास चीज, श्रद्धालुओं को होगा अलौकिक अहसास

Ayodhya: राम मंदिर के नींव का काम भी जारी है। 45 में से करीब 37 लेयर बन चुके हैं। हर लेयर 10 इंच मोटी है। 15 सितंबर तक नींव का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मंदिर का चबूतरा बनाने का काम बंशी पहाड़पुर के बलुआ पत्थरों से शुरू होगा। ये चबूतरा करीब 16 फिट ऊंचा होगा। चबूतरा बन जाने के बाद मंदिर बनाने का काम तेज किया जाएगा।

अयोध्या। अजेय यानी जिसको जीता न जा सके। अयोध्या का मतलब यही है। इसी अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण जारी है। इस मंदिर में अब एक खास चीज और जोड़ने की तैयारी है। ये चीज ऐसी होगी, जिससे मंदिर में कदम रखते ही श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक अहसास होगा। इस खास चीज को डिजाइन करने का काम जल्दी ही राम मंदिर बनवा रहा ट्रस्ट आर्किटेक्ट्स को देने वाला है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के कई आर्किटेक्ट से बातचीत हुई है और उन्होंने डिजाइन के लिए हामी भर दी है। तो ये खास चीज आखिर होगी क्या ? चलिए बताते हैं। ये खास चीज है धार्मिक थीम। इसके लिए मंदिर की चारदीवार के भीतर और मुख्य मंदिर के नृत्यमंडप और गर्भगृह के चारों तरफ संगमरमर से म्यूरल्स बनाए जाएंगे। ये म्यूरल्स ऐसे होंगे, जिनसे मंदिर में कदम रखते ही त्रेतायुग की अयोध्या में होने जैसा लगेगा। दिल्ली के इंदिरा गांधी आर्ट सेंटर के आर्टिस्ट भी म्यूरल्स बनाने के इस काम में जुटेंगे। सभी म्यूरल संगमरमर से बनाए जाएंगे। मंदिर के पिलर और पत्थर वाला काम खत्म होने के साथ ही म्यूरल बनाने का काम शुरू होने की बात सूत्र बता रहे हैं।


इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने बीते दिनों हुई मीटिंग में इस पर भी चर्चा की कि यहां भीड़ कितनी होगी। इसी हिसाब से मंदिर के दरवाजों वगैरा में बंदोबस्त करना होगा। पहले जब जमीन विवादित थी और रामलला टेंट में विराजमान थे, उस वक्त भी हर रोज हजारों भक्त दर्शन करने आते थे। एक बार आतंकी हमला भी हुआ था। जिसकी वजह से सुरक्षा भी चाक चौबंद थी। नए मंदिर में भी सुरक्षा कड़ी रहेगी। ऐसे में रामलला के भक्तों को दिक्कत न हो, इसकी व्यवस्था करने पर भी ट्रस्ट ध्यान दे रहा है। माना जा रहा है कि हर रोज करीब डेढ़ लाख भक्त यहां आएंगे। वहीं, राम नवमी जैसे पर्व पर इस संख्या में 10 गुना बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

ram mandir
उधर, राम मंदिर के नींव का काम भी जारी है। 45 में से करीब 37 लेयर बन चुके हैं। हर लेयर 10 इंच मोटी है। 15 सितंबर तक नींव का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मंदिर का चबूतरा बनाने का काम बंशी पहाड़पुर के बलुआ पत्थरों से शुरू होगा। ये चबूतरा करीब 16 फिट ऊंचा होगा। चबूतरा बन जाने के बाद मंदिर बनाने का काम तेज किया जाएगा। 2023 के दिसंबर तक मंदिर का पहला तल बन जाएगा। जिसमें नृत्यमंडप और गर्भगृह होंगे।