newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: बिहार से बुरी खबर, दुर्घटनाग्रस्त हुआ राज्यपाल का काफिला, कई घायल

Bihar: मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, काफिले में शामिल दमकल की भी कई गाड़ियां अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे का शिकार होने के बाद कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

नई दिल्ली। बिहार से बुरी खबर सामने आई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। काफिले में शामिल कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। पटना से मुजफ्फरपुर जाते समय यह हादसा हुआ है। फिलहाल घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। खबर है कि मौके पर भारी संख्या में पुलिसबलों को भी भेज दिया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सकें। आइए, आगे विस्तार से जानते हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ था?

कैसे हुआ ये हादसा

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, काफिले में शामिल दमकल की भी कई गाड़ियां अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे का शिकार होने के बाद कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, घायल हुए सभी लोगों को समुचित उपचार मुहैया कराए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, आइए अब आगे जानते हैं कि आखिर  राज्यपाल और उनकी सुरक्षा में लगे लोगों की हालत अब कैसी है।

जानें कैसी है राज्यपाल की हालत 

बताया जा रहा है कि राज्यपाल सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा में लगे लोगों को भी चोट नहीं लगी है, लेकिन काफिले में शामिल अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। हालांकि, काफिले में दमकल की गाड़ियां शामिल थीं, लेकिन दमकल की गाड़ियां राज्यपाल के पीछे वाली गाड़ियों में शामिल नहीं थी। उधर, मौके पर अभी भारी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है, लेकिन अभी तक मामले को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल, पूरा ध्यान घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने की दिशा में ही केंद्रीत किया जा रहा है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में इस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम