newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress vs AAP: ‘आप’ MLA जसविंदर सिंह के बिगड़े बोल, कहा- सिद्धू मूसेवाला बुरी तरह हारा तो कांग्रेस क्या….

Congress vs AAP: पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के MLA ने सिद्धू मूसेवाला को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद अब वह चर्चा में बने हुए हैं।

नई दिल्ली। बीते दिनों पंजाब के लोकप्रिय सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की पुरे देश में जोर-शोर से चर्चा हुई थी। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे। पंजाब की भगवंत मान सरकार और केजरीवाल को आम लोगों के साथ कांग्रेस और भाजपा दोनों ने कठगरे में खड़ा किया था। इसके पीछे की वजह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के ठीक एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा को हटाना था। कई लोगों का मानना था कि अगर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा पंजाब में काबिज आम आदमी पार्टी की सरकार ने नहीं हटाई होती तो शायद उनकी हत्या ना हो पाती। इन सब के बाद अब पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के MLA ने सिद्धू मूसेवाला को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद अब वह चर्चा में बने हुए हैं।

मूसेवाला बुरी तरह हारे- जसविंदर सिंह

पंजाब की संगरूर लोकसभा उपचुनाव में सिद्धू मूसेवाला के नाम पर राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के एमएलए ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लोग उनका अजीब तरह का ‘कान्फिडेंस’ बता रहे हैं। दरअसल, AAP के MLA ने सिद्धू मूसेवाला के बारे में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि सिद्धू मूसेवाला खुद बुरी तरह हार गए थे, उनके नाम पर कांग्रेस क्या कर लेगी? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस उपचुनाव में सिद्धू मूसेवाला के नाम का इस्तेमाल करके फायदा उठाना चाहती है। इसके बाद उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका सिद्धू मूसेवाला कोई व्यक्तिगत विरोधी नहीं है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद पंजाब और देश के युवा पंजबा की ‘आप’ सरकार से नाराज हैं, क्योंकि भगवंत मान सरकार ने उनकी हत्या के ठीक एक दिन पहले ही सुरक्षा हटा दी थी।