newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा के लिए खुशखबरी, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थामा ‘कमल’

दुनिया की पूर्व नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल  ने आज अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर दी है। साइना नेहवाल ने बुधावर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं।

नई दिल्ली। दुनिया की पूर्व नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल  ने आज अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर दी है। साइना नेहवाल बुधावर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार भी करेंगी। वह भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। उनके साथ उनकी बहन चंद्राशु भी भाजपा में शामिल हुईं। इस दौरान साइना ने कहा कि मुझे मोदी जी से प्रेरणा मिलती है।

Saina Nehwal

साइना नेहवाल को आज भाजपा दफ्तर में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज गर्व की बात है कि साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो रही हैं।

Badminton Player Saina Nehwal

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद साइना ने कहा कि वह ऐसी पार्टी (भाजपा) से जुड़कर खुश हैं जो देश के लिए अच्छा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मोदी जो इतनी मेहनत करते हैं, उनके साथ काम करके उन्हें अच्छा लगेगा।

BJP Saina Nehwal

गौरतलब है कि साइना नेहवाल से पहले रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट भी भाजपा में शामिल हुए थे।

हैदराबाद में रहते हुए बैडमिंटन जगत में बड़ा नाम कमाने वाली साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में 19 मार्च 1990 को हुआ था। वह वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में 23 मई 2015 को वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं। इस मुकाम तक पहुंचने वाली साइना पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।