newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

उत्तर प्रदेश : भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी को रेप मामले में मिली क्लीन चिट

इस मामले में भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित उनके परिवार के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें विधायक के भतीजों और बेटों पर FIR दर्ज किया गया था। फिलहाल अब भाजपा विधायक के खिलाफ सबूत ना मिलने से उन्हें क्लीन चिट मिल गई है।

नई दिल्ली। यूपी के भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी पर एक महिला द्वारा लगाए गए रेप के आरोप में पुलिस को विधायक के खिलाफ कोई सबूत ना मिलने से क्लीन चिट मिल गई है। शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म मामले में सबूतों के अभाव में क्लीन चिट मिलने के बाद अधिकारियों ने बताया कि विधायक के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है।

Ravindranath Tripathi BJp

दुष्कर्म के आरोप से मुक्त

बता दें कि इस मामले में भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित उनके परिवार के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें विधायक के भतीजों और बेटों पर FIR दर्ज किया गया था। फिलहाल अब भाजपा विधायक के खिलाफ सबूत ना मिलने से उन्हें क्लीन चिट मिल गई है। बुधवार को दर्ज किए गए एफआईआर में आरोपित पांच अन्य लोगों को भी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप से मुक्त कर दिया।

Ravindranath Tripathi

40 साल की महिला ने लगाया था आरोप

बता दें कि वाराणसी की एक 40 साल की महिला ने विधायक और उनके भतीजों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उसके साथ 2017 में दुष्कर्म किया था। इसके बाद एसपी रामबदन सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जांच के दौरान विधायक और पांच आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पाया। इसलिए उन्हें किलीन चिट दे दी गई है।

भतीजा गिरफ्तार

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के भतीजे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके परिवार के एक अन्य सदस्य, नीतेश, जिसे एफआईआर में नामित किया गया था, उस पर छेड़छाड़ करने और महिला के लिए अभद्र  भाषा प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।

Ravindranath tripathi bjp mla

महिला ने मेडिकल परीक्षण करवाने से किया मना

उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने महिला का बयान दर्ज किए जाने के बाद दो सदस्यीय एक टीम को मामले की जांच सौंप दी गई थी। इस टीम में गुलफशा महिला थाना की प्रभारी भी शामिल थीं। यह टीम महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत जुटाने में असफल रही। इसके अलावा आरोप लगाने वाली महिला ने मेडिकल परीक्षण करवाने से भी मना कर दिया।