newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP BJP: यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनते ही भूपेंद्र चौधरी ने दिया बड़ा बयान, बोले- 2024 में जीतेंगे 80 सीटें

Bhupendra Choudhary: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले चार साल में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को अपार सफलता मिली है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने भी अच्छे परिणाम दिए हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से एक खबर समाने आ रही है। दरअसल, यूपी सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया है। भाजपा में महासचिव की भूमिका निभा रहे अरुण सिंह ने एक जारी किए गए पत्र के माध्यम से बताया है कि, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने भूपेंद्र सिंह को सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’ इसके बाद भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी और दल के कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुसार काम करूंगा। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा के असंख्य कार्यकर्ता हमेशा चुनाव  के मोड़ में रहते हैं। बहुत से ऐसे कार्यकर्ता थे जो मुझसे अच्छा काम कर सकते थे, लेकिन पार्टी ने मुझे मौका दिया।

मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने हासिल की सफलता- भूपेंद्र चौधरी

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले चार साल में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को अपार सफलता मिली है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने भी अच्छे परिणाम दिए हैं। मोदी के नेतृत्व में सफलता के इस क्रम को लगातार जारी रखेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन खड़ा है। साल 2024 में सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

कौन हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी? 

भूपेंद्र चौधरी को गृह मंत्री अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। उनके पास नेता के तौर पर एक अच्चा संगठनात्मक अनुभव है। बता दें कि 2011 से 2018 तक वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। भूपेंद्र चौधरी का जन्म साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। वो भाजपा में साल 1991 में शामिल हुए थे। अगर पढ़ाई की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।