newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar : पंचतत्व में विलीन हुए रामविलास पासवान, मुखाग्नि देते ही बेसुध होकर गिर पड़े चिराग (वीडियो)

Chirag Paswan : केंद्रीय मंत्री रहे और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। पटना के गंगा तट के दीघा के जनार्दन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत रामविलास का अंतिम संस्कार किया गया।

पटना। केंद्रीय मंत्री रहे और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। पटना के गंगा तट के दीघा के जनार्दन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत रामविलास का अंतिम संस्कार किया गया। लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान वे कुछ समय के लिए बेसुध नजर आए। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। इसके पहले रामकृपाल यादव से मिलकर भी चिराग पासवान अपने आसुओं को नहीं रोक पाए और फूट फूटकर रोने लगे। उन्हें देखकर रामकृपाल यादव की भी आखें नम हो गई।

पटना के दीघा घाट पर रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा हजारों लोगों ने नम आंखों से रामविलास पासवान को आखिरी श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि रामविलास पासवान ने गुरुवार शाम राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। देश के प्रमुख दलित नेताओं में शुमार पासवान 74 वर्ष के थे।