newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hotel Levana fire: होटल के दोनों मालिक और मैनेजर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Hotel Levana fire: लेवाना होटल की मनमानी की कहानी सामने आई है। फायर विभाग की ओर से होटल अतिरिक्त सीढ़ी बनाने के लिए लगातार नोटिस भेजे गए थे। मगर होटल का प्रबंधन इस नजरअंदाज कर रहता रहा। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि होटल में कई अवैध निर्माण भी किए गए।

नई दिल्ली। राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड पर बड़ा अपडेट आया है। लेवाना होटल अग्निकांड में मालिक रोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल और जीएम सागर श्रीवास्तव को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। यानि की इन 3 लोगों को 14 दिनों तक जेल में रात कटेगी। बता दें कि जिस दिन इस होटल में आग लगी। उसके बाद निरीक्षण किया गया। जांच में इस बात का पता चला कि होटल में इमरजेंसी एग्जिट नहीं था आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। इसके अलावा होटल में नियमों का पालन नहीं किया गया था। इसके बाद पुलिस ने इन तीनों लोगों की गिरफ्तार किया और आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां इन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। होटल के दोनों मलिक और मैनेजर पर लापरवाही और गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था।

राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज स्थित फाइव स्टार होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड में 4 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोगों की घायल होने की खबर भी सामने आई। इसी बीच लेवाना होटल की मनमानी की कहानी सामने आई है। फायर विभाग की ओर से होटल अतिरिक्त सीढ़ी बनाने के लिए लगातार नोटिस भेजे गए थे। मगर होटल का प्रबंधन इस नजरअंदाज कर रहता रहा। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि होटल में कई अवैध निर्माण भी किए गए।

बता दें कि इस होटल को बनाने में नियमों का पालन नहीं किया गया था। ऐसे में सवाल ये भी उठाता है कि होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन जिन अधिकारियों के ऊपर ये जिम्मेदारी थी सभी नियमों और कानून का पालन हो उनके खिलाफ यूपी सरकार कब तक कार्रवाई करेगी।