newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP on Newsclick: न्यूज क्लिक के चीन फंडिंग पर भड़की BJP, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

BJP Live on Newsclick: भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने वाले न्यूज क्लिक का चीन कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, खबर है कि न्यूज क्लिक को भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने के नाम पर चीन की ओर से फंडिंग दी जा रही है, जिसमें भारत के कई पत्रकार सहित मार्केट से जुड़े कई लोग शामिल हैं। जिसे लेकर अब बीजेपी पर न्यूज क्लिक सहित उन लोगों पर हमलावर हो चुकी है।

नई दिल्ली। भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने वाले न्यूज क्लिक का चीन कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, खबर है कि न्यूज क्लिक को भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने के एवज में चीन की ओर से फंडिंग दी जाती है, जिसमें भारत के कई पत्रकार सहित मार्केट से जुड़े लोग भी शामिल हैं। जिसे लेकर अब बीजेपी न्यूज क्लिक सहित उन लोगों पर हमलावर हो चुकी है, जिनकी मदद से न्यूज क्लिक भारत विरोधी एजेंडा चला पा रही है। वहीं, अब इसी बीच बीजेपी की ओर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकार की ओर से मोर्चा संभालते हुए न्यूज क्लिक, चीन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आइए, आगे कि रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है, “कांग्रेस, चीन और न्यूज़क्लिक एक नाड़ी का हिस्सा हैं। राहुल गांधी की ‘नकली मोहब्बत की दुकान’ में चीनी सामान साफ़ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे थे।”

उन्होंने आगे कहा कि, ‘2021 में हमने न्यूज़क्लिक को बेनक़ाब किया कि कैसे विदेशी दुष्प्रचार भारत के ख़िलाफ़ है। भारत विरोधी इस अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए। चीनी कंपनियां मुगल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज़क्लिक को फंडिंग कर रही थीं लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर उनके समर्थन में आ गए।

बता दें कि इससे पहले संसद में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी न्यूज क्लिक को मिले चीनी फंडिंग का मुद्दा उठाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह न्यूज वेबसाइट चीन से फंड लेकर देश के विरोध में माहौल बनाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भी इस पोर्टल के साथ मिलकर देश विरोधी प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने बाकायदा इस पर आर्टिकल छापा था, जिसमें बताया था कि कैसे न्यूज क्लिक चीन से मिल रहे फंड का सहारा लेकर देश विरोधी माहौल बना रही है। इसके साथ ही कुछ पैसा नक्सलियों को भी भेजा जा रहा है। दुबे ने कहा कि न्यूज क्लिक वेबसाइट का प्रमुख टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रमुख है।

दुबे ने कहा कि जब 2004 में देश पर संकट आया था, तो चीन की ओर से तत्कालीन कांग्रेस सरकार को भारी भरकम रकम मिली थी। 2004 से लेकर 2014 तक चीन से कांग्रेस को पैसा मिला था, लेकिन जब हमारी सरकार आई, तो हमने उसका एफसीआरए लाइसेंस ही रद कर दिया। उन्होंने कहा कि साल 2007 और 2008 में जब चीन में ओलंपिक का आयोजन किया गया था, तब वहां राहुल और सोनिया को आमंत्रित किया गया था। इतना ही नहीं, 2017 में राहुल और सोनिया ने चीन के डिप्लोमेट्स से बात भी की थी।