newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: सिद्धू का एक ट्वीट बना पंजाब कांग्रेस के लिए फजीहत का कारण, भाजपा ने लिया निशाने पर

BJP Haryana: गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर अपने ही मुख्यमंत्री पर निशाना साधने से बाज नहीं आते। इसका नतीजा ये दिख रहा है कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में तनाव का माहौल है।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के निशाने पर है तो वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का एक ट्वीट पंजाब में उनकी ही सरकार के लिए आफत बन गया है। बता दें कि सिद्धू के इस ट्वीट को लेकर भाजपा ने हथियार बनाते हुए विपक्ष पर ही पलटवार करना शुरू कर दिया है। दरअसल सिद्धू ने हरियाणा के किसानों के मुकाबले पंजाब के गन्ना किसानों को गन्ने का कम भाव मिलने पर पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को घेरा है। ऐसे में इस ट्वीट को भाजपा ने हथियार बनाते हुए लिखा कि, ‘सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं’। भाजपा की हरियाणा इकाई ने ट्वीट में लिखा है कि, “नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि काश हरियाणा के तर्ज पर गन्ने का रेट पंजाब के किसानों को भी मिल पाता! हरियाणा में गन्ने का रेट जहां ₹350 प्रति क्विंटल है,वहीं पंजाब में हाल ही में ₹15 बढ़ाने के बावजूद महज ₹325 प्रति क्विंटल ही है।”

बता दें कि बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब सिद्धू के बयान से कांग्रेस पर फजीहत आई है। इससे पहले भी पंजाब कांग्रेस में मची कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच खलबली से आलाकमान काफी परेशान दिखा। हालांकि अब भी ये मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है।

Captain Siddhu

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर अपने ही मुख्यमंत्री पर निशाना साधने से बाज नहीं आते। इसका नतीजा ये दिख रहा है कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तनाव का माहौल है।