newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly bypoll: भाजपा ने तीन राज्यों की 9 सीटों के लिए जारी किए उम्मीदवारों के नाम, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

Assembly bypoll : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ( BJP Central Election Committee) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए जिन प्रत्याशियों के नाम पर स्वीकृति दी है उनमें नौगावन सादत से संगीता चौहान, बुलंदशहर से उषा सिरोगी, टूंडला से प्रेमपाल धनगर, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, घाटमपुर से उपेंद्र पासवान और मल्हानी से मनोज सिंह का नाम शामिल है।

नई दिल्ली। बिहार चुनाव के साथ कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की भी घोषणा की गई है। इसके लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा ने भी इसको देखते हुए उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए पांच राज्यों कुल 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कल कर दी थी। जिसमें से छत्तीसगढ़ की 1, गुजरात की 7, झारखंड की 2, मणिपुर की 4 और ओडिशा की 2 सीटें शामिल हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए 6 और सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें से 6 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के दो कर्नाटक के लिए और एक नागालैंड के लिए तय किए गए हैं।

BJP central election committee

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश के लिए जिन प्रत्याशियों के नाम पर स्वीकृति दी है उनमें नौगावन सादत से संगीता चौहान, बुलंदशहर से उषा सिरोगी, टूंडला से प्रेमपाल धनगर, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, घाटमपुर से उपेंद्र पासवान और मल्हानी से मनोज सिंह का नाम शामिल है।


भारतीय जनता पार्टी की यूपी की 6 सीटों के अलावा नागालैंड की एक सीट और कर्नाटक की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है। नागालैंड की पुंगरो-किफिरे सीट पर लिरिमांग संगतम जबकि कर्नाकट की सीरा सीट से राजेश गौड़ा और राजाराजेश्वरीनगर सीट से मुनीरत्न को प्रत्याशी बनाया गया है।

विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने इन 5 राज्यों में उतारे ये उम्मीदवार, देखें कहां से किसे मिला टिकट

बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के 5 राज्यों में विधानसभा के लिए खाली हुई सीटों पर भी उपचुनाव होना है। इसके लिए सभी पार्टी अपनी दमखम दिखाने की कोशिश में लगे हैं। इन सीटों पर चुनाव की घोषणा की साथ ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्य विधानसभा के उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने जिन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है वह हैं छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा। इन पांच राज्यों कुल 16 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिसमें से छत्तीसगढ़ की 1, गुजरात की 7, झारखंड की 2, मणिपुर की 4 और ओडिशा की 2 सीटें शामिल हैं।

BJP President JP Nadda

सूची के मुताबिक भाजपा ने छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट से डॉ गंभीर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। गुजरात की अबदासा सीट से प्रद्युमन सिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मिर्जा, धारी से जेबी काकड़िया, गधादा से आत्माराम परमार, कर्ज़न से अक्षय पटेल, दंग्स से विजय पटेल, कप्रादा से जीतूभाई चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।


झारखंड की दुमका सीट से बीजेपी की प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी होंगी जबकि बेरमो से योगेश्वर महतो चुनावी मैदान में होंगे। मणिपुर की बानगोई सीट से ओइनाम लुखोई सिंह, बांगजिंग-टेनथा सीट से पोनम ब्रोजन सिंह, सैतु सीट से नगामथंग हाओकिप, सिंघात से जिनसुआनहुआ उर्फ जी.एस. हैपू जोउ को टिकट दिया गया है।

वहीं ओडिशा की बालासोट सीट से मानस कुमार दत्ता और तिरतोल से राजकिशोर बेहेरा भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे। इससे पहले भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जो एनडीए गठबंधन बनाया है उसमें वह जद(यू), जीतनराम मांझी की हम और वीआईपी पार्टी के साथ चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी है। इसके लिए भाजपा की तरफ से पार्टी के हिस्से में आई सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने का काम जारी है।