newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: दैनिक भास्कर ने BJP प्रत्याशी अदिति सिंह की तुलना गंगूबाई से की, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

UP Election 2022: सौरव नाम के एक यूजर ने कांग्रेस की खिंचाई करते हुए लिखा, ”यही है कांग्रेस का असली चेहरा आदिति सिंह अभी तक कांग्रेस में थीं तो अच्छी थी कांग्रेस छोड़ते ही आदिती सिंह को वसूली बाई का खिताब देने लगे ये कांग्रेसी अदिति सिंह का नहीं तो उनके पिता अखिलेश सिंह का ही लिहाज करना था उन्होंने पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित किया था।”

नई दिल्ली। बीते दिनों विख्यात अखबार दैनिक भास्कर ने भाजपा नेता अदिति सिंह का एक पोस्टर शेयर कर अभद्र टिप्पणी की। दरअसल अखबार ने यूपी के रायबरेली के सदर विधायक अदिति सिंह की तुलना गंगूबाई से कर डाली। जिस पर खुद अदिति सिंह ने अपना पक्ष रखकर कांग्रेस और संबंधित मीडिया संस्थान को जमकर खरी खोटी भी सुनाई। साथ ही उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही। बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस की बागी अदिति सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया था। और बीजेपी ने अदिति सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है।

Aditi singh

दरअसल, दैनिक भास्कर ने बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के पोस्टर को एडिट करके उसमें भाजपा अदिति सिंह की तस्वीर लगा दी और इतना ही नहीं अखबार ने अभद्र टिप्पणी भी कर डाली। अखबार ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। जिसके बाद भाजपा नेता अदिति सिंह ने अखबार पर निशाना साधते हुए लिखा, तुम कितना और गिरोगे?तुम मुझे कब तक रोकोगे?

वहीं पोस्टर वायरल होते ही अदिति सिंह के समर्थन में लोग लामबंद होने लगे और इस घटना की जमकर निंदा करने लगे। सौरव नाम के एक यूजर ने कांग्रेस की खिंचाई करते हुए लिखा, ”यही है कांग्रेस का असली चेहरा आदिति सिंह अभी तक कांग्रेस में थीं तो अच्छी थी कांग्रेस छोड़ते ही आदिती सिंह को वसूली बाई का खिताब देने लगे ये कांग्रेसी अदिति सिंह का नहीं तो उनके पिता अखिलेश सिंह का ही लिहाज करना था उन्होंने पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित किया था।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बेहद शर्मनाक हरकत, बेटी हूं लड़ सकती हूं, की बात करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस पार्टी ने इस पोस्टर में अपने असली चरित्र को दिखाया है। हम सभी आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।”