newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: जिन्ना की तारीफ के बाद अब अखिलेश ने पाकिस्तान को दुश्मन मानने से किया इनकार, भड़की BJP ने लगाई क्लास

UP Election 2022: संबित पात्रा ने अखिलेश यादव से क्षमा मांगने को कहा। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से कुछ सवाल भी पूछे। क्या कश्मीर के बंधु हमारे भाई नहीं हैं और हर रोज कश्मीरी लोगों की निहत्थे हत्या होती है। पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकियों द्वारा मारे जाते हैं क्या उनका जीवन-जीवन नहीं है। पाकिस्तान षड्यंत्र के द्वारा हमले करता है क्या वो हमारा दुश्मन नहीं है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पहले चरण की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है। वैसे-वैसे राज्य में सियासी घमासान भी तेज होता जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर अपने एक विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल अखिलेश यादव ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान हमारे मुल्क का दुश्मन नहीं है। जिसके बाद अब राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। इसके बाद भाजपा अखिलेश यादव के इस बयान पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सपा अध्यक्ष को जमकर खरी खोटी सुना डाली। बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव का जिन्ना प्रेम भी उमड़ा था। जिसको लेकर वो सभी दलों के निशाने पर आ गए थे।

akhilesh yadav

संबित पात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ”अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान भारत  का असली दुश्मन नहीं है। अखिलेश यादव का मानना कि पाकिस्तान को भारत को असली दुश्मन नहीं मानते और बीजेपी केवल वोटों की राजनीति के कारण पाकिस्तान को दुश्मन मानती है। उनका ये बयान शर्मनाक और निदंनीय है।” आगे संबित पात्रा ने अखिलेश यादव से क्षमा मांगने को कहा। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से कुछ सवाल भी पूछे। क्या कश्मीर के बंधु हमारे भाई नहीं हैं और हर रोज कश्मीरी लोगों की निहत्थे हत्या होती है। पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकियों द्वारा मारे जाते हैं क्या उनका जीवन-जीवन नहीं है। पाकिस्तान षड्यंत्र के द्वारा हमले करता है क्या वो हमारा दुश्मन नहीं है। पात्रा आगे अखिलेश पर तंज कसते हुए कहते है कि,” जिन्ना से जो करे प्यारा, वो पाकिस्तान से कैसे करे इंकार। पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव ने जिन्ना का नाम लेकर चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी शुक्र है कि कसाब को फांसी दे दी गई वरना जिन्ना के साथ ही कसाब भी सपा के स्टार प्रचारक होते।”

बता दें कि सपा के अध्यक्ष रहे और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने भी कई साल पहले पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया था। मुलायम सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत को गठजोड़ बनाना चाहिए और असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं, बल्कि चीन है। बीजेपी ने उस वक्त भी मुलायम को इस बयान पर घेरा था। आज पाकिस्तान को दुश्मन न बताकर मुलायम के बेटे अखिलेश भी बीजेपी का निशाना बन गए हैं।