newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सुशांत के सुसाइड मामले में की न्यायिक जांच की मांग

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। जिसके बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्टर की सुसाइड मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बॉलीवुड में व्याप्त माफियागिरी और सिंडिकेट को खत्म करने के लिए संघर्ष का बिगुल फूंकना चाहिए।

रांची। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। जिसके बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्टर की सुसाइड मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बॉलीवुड में व्याप्त माफियागिरी और सिंडिकेट को खत्म करने के लिए संघर्ष का बिगुल फूंकना चाहिए।

निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि बॉलीवुड में व्याप्त माफियागिरी और सिंडिकेट को खत्म करने के लिए पूर्वांचल के कलाकारों को संघर्ष का बिगुल फूंकना चाहिए। दुबे झारखंड के गोड्डा से सांसद हैं।

बता दें कि बिहार के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर सुसाइड कर ली थी। सोमवार को मुंबई के मुंबई के विले पार्ले स्‍थित श्मसान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Karan Jauhar babita phogat

सुशांत की मौत से बॉलीवुड में जारी नेपोटिज्म पर भी उठे सवाल

सुशांत की मौत से बॉलीवुड में जारी नेपोटिज्म पर भी सवाल उठ रहे हैं। कंगना रनौत ने भी एक वीडियो शेयर करके बॉलीवुड में जारी भेदभाव और नेपोटिज्म पर सवाल उठाए। इसके अलावा भारत की स्टार महिला पहलवान और भारतीय जनता पार्टी बबीता फोगाट ने भी कंगना रनौत का समर्थन किया।