newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

साध्वी प्रज्ञा ने अब सुबह की अजान पर जताई आपत्ति, बोलीं-“ये सुबह-सुबह लोगों की नींद हराम करते हैं”

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि भारत सनातन देश है। दूसरे देश के जन्म हुए हैं और हमारा देश को किसी ने नहीं जन्माया है। हमारा कभी मरण नहीं होगा जबकि जो भी देश जन्में हैं उनका अंत निश्चित है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की हम संतानें हैं।

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों को सुर्ख़ियों में रहने वाली भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने अब एक और बयान दिया है। अपने ताजा बयान में साध्वी प्रज्ञा ने सुबह होने वाली अजान को लेकर आपत्ति जताई है। मंगलवार को एक कार्यक्रम के में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अजान पर दिए अपने बयान में कहा- ये सुबह-सुबह लोगों की नींद हराम करते हैं. मरीजों का ख्याल नहीं रखते और साधू-संतों की साधना भी भंग कर देते हैं।

sadhvi prgya

साध्वी प्रज्ञा ने जताई सुबह की अजान आपत्ति 

दरअसल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा-  हम लोगों से कहा जाता है कि दूसरे समुदाय की प्रार्थना के वक़्त तेज आवाज में भजन न बजाएं जाएं लेकिन ये लोग रोज सुबह लाउड स्पीकर से लोगों को परेशान करते हैं। सुबह की अजान से ना सिर्फ नींद में खलल पड़ती है, बल्कि संत समाज की साधना, पढ़ने लिखने वाले बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों की सेहत पर असर पड़ता है। खासतौर से बीपी वाले मरीज परेशान होते हैं। संतों की साधना भी भंग होती है। ऐसा लगता है कि जबरदस्ती माइक को कान में घुसेड़ दिया जाता है। हम हिंदू इस बात का सम्मान करते हैं और सर्वधर्म समभाव रखते हैं, लेकिन क्या कोई और धर्म ऐसा कर रहा है?

हमारा देश को किसी ने नहीं जन्माया- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 

इतना ही नहीं, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि भारत सनातन देश है। दूसरे देश के जन्म हुए हैं और हमारा देश को किसी ने नहीं जन्माया है। हमारा कभी मरण नहीं होगा जबकि जो भी देश जन्में हैं उनका अंत निश्चित है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की हम संतानें हैं।

Sadhvi Pragya Singh Thakur

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इसके पहले केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में नमाज पढ़े जाने पर आपत्ति की थी और उस समय उन्होंने न केवल स्कूल प्रबंधन बल्कि पुलिस प्रशासन को भी जमकर फटकार लगाई थी।