Modi 72th B’day: 72वें जन्मदिन पर पीएम मोदी को हर तरफ से शुभकामनाएं, बीजेपी के नेताओं के साथ राहुल गांधी और शशि थरूर ने भी दी बधाई
आज पीएम नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके लिए बधाइयों का तांता लगा है। बीजेपी के तमाम नेताओं और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर ने भी मोदी को बधाई दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कल ही मोदी से मुलाकात के दौरान उनके जन्मदिन के बारे में बात की थी।
नई दिल्ली। आज पीएम नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके लिए बधाइयों का तांता लगा है। बीजेपी के तमाम नेताओं और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर ने भी मोदी को बधाई दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कल ही मोदी से मुलाकात के दौरान उनके जन्मदिन के बारे में बात की थी, लेकिन रूसी परंपरा के अनुसार वो एक दिन पहले बधाई नहीं दे सके थे। देखिए किस किस ने मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, श्री @narendramodi को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मज़बूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊँचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2022
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पीएम #GatiShakti अभियान देश को नई दिशा दे रहा है, जिससे #NewIndia का सपना निश्चित रुप से साकार होगा। #HappyBdayModiJi pic.twitter.com/a3vp83x66t
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 17, 2022
देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022
यशस्वी PM @narendramodi जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। देशहित में आपके विचार एवं कर्मयोगी के रूप में आपका अटल व्यक्तित्व हम करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य और आपके नेतृत्व में देश की निरंतर समृद्धि हेतु प्रार्थना करती हूँ।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) September 17, 2022
Wishing PM Narendra Modi a happy birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2022
Wishing our @PMOIndia Shri @narendramodi ji a very happy birthday, good health & long life. May he work to remove the darkness enveloping so many of our fellow citizens & bring them the light of progress, development & social harmony instead. pic.twitter.com/3vaYXtGcu7
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 17, 2022
“I know about your birthday”, Russian President Vladimir Putin tells PM Modi but can’t wish since “according to Russian traditions we don’t wish in advance”. pic.twitter.com/O88Z9SMzGY
— Sidhant Sibal (@sidhant) September 16, 2022