newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

GMC Election Results: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में BJP ने हासिल की प्रचंड जीत, जीरो पर आउट हुई कांग्रेस

GMC Election Result: उधर, आम आदमी पार्टी के लिए भी अच्छी खबर है कि पंजाब और दिल्ली के बाद अब पार्टी उत्तर पूर्वी राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, जो कि आने वाले दिनों में पार्टी के लिए अच्छे संकेत दे रही है। उधर, कांग्रेस को एक बार फिर से अपनी राजनीतिक दुर्गति पर विचार विमर्श करने की आवश्यकता है कि आखिर क्यों पार्टी अनवरत प्रत्येक राज्यों से अपना जनाधार खोती जा रही है।

नई दिल्ली। गुवाहाटी नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। पार्टी ने 60 में 58 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। वहीं, 2 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। आम आदमी पार्टी के लिए भी अच्छी खबर है कि पार्टी 1 सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। उधर, कांग्रेस ने फिर से अपनी दुर्गति करवा ली है। कांग्रेस की छीछालेदर का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि पार्टी का खाता नहीं खुल पाया है। उधर, भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद 2 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। बीजेपी की हुई इस पचंड जीत पर सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बधाई दे रहे हैं।

rajasthan news: Rajasthan by election Congress BJP ke Takkar : वल्लभनगर को लेकर कांग्रेस कॉन्फिडेंस में , धरियावद में सीधी टक्कर, - Navbharat Times

उधर, आम आदमी पार्टी के लिए भी अच्छी खबर है कि पंजाब और दिल्ली के बाद अब पार्टी उत्तर पूर्वी राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, जो कि आने वाले दिनों में पार्टी के लिए अच्छे संकेत दे रही है। उधर, कांग्रेस को एक बार फिर से अपनी राजनीतिक दुर्गति पर विचार विमर्श करने की आवश्यकता है कि आखिर क्यों पार्टी अनवरत प्रत्येक राज्यों से अपना जनाधार खोती जा रही है। बता दें कि इस चुनाव में 197 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए थे। चुनाव के दौरान कोई भी अप्रिय घटना देखने को न मिले। इस दिशा में लगातार प्रयास किए गए थे। भारी संख्या में पुलिसबलों को तैनात किया गया था। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात होकर चुनावी गतिविधियों पर निगरानी कर रहे थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने 57 सीटों में से 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे।

कांग्रेस-बीजेपी में भाषाई मर्यादा तार-तार, पीएम मोदी को कहा अंगूठाछाप तो गांधी परिवार को बार डांसर-ड्रग एडिक्ट | Bitter political sparring in Karnataka: Congress ...

इससे पहले 2021 के गुजरात नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। जिसके बाद आप ने उत्तर पूर्वी के किसी राज्य में पहली बार विजयी पताका फहराया है। उधर, एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने जनता के बीच अपनी लोकप्रियता और स्वीकारोक्ति की पुष्टि कर दी है और गुवाहाटी नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने एक बार और साफ कर दी है कि आगामी दिनों में पार्टी की जीत का काफिला बेहद ही लंबा चलने वाला है।