newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gurugram : मुलायम के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं, किडनी में तेजी से फैल रहा संक्रमण, ब्रजेश पाठक हाल जानने पहुंचे मेदांता

Gurugram : शुक्रवार को यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अचानक अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से बात की और विश्वास जताया कि सपा संरक्षक जल्द स्वस्थ होंगे। वहीं, पिता की सेहत की जानकारी लेने अखिलेश यादव भी अस्पताल में ही मौजूद हैं।

गुरुग्राम : सपा नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कोई भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। उनके चाहने वाले लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं लेकिन उनकी किडनी में इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में और गिरावट दर्ज की गई है। उन्हें किडनी में संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। इसके बाद उन्हें इस समस्या के संबंध में सबसे एडवांस सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टरों द्वारा किडनी सम्बंधी समस्या का उपचार किया जा रहा है। वह डाक्टरों की सघन निगरानी में हैं।

इस बीच शुक्रवार को यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अचानक अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से बात की और विश्वास जताया कि सपा संरक्षक जल्द स्वस्थ होंगे। वहीं, पिता की सेहत की जानकारी लेने अखिलेश यादव भी अस्पताल में ही मौजूद हैं।

मुलायम सिंह वैसे तो काफी दिन से मेदांता में भर्ती हैं, लेकिन बीते दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उनके बेटे अखिलेश यादव, भाई शिवपाल सिंह यादव, छोटी बहू अपर्णा यादव गुरुग्राम पहुंचे थे। ये सभी वहीं हैं और मुलायम सिंह की देखभाल कर रहे हैं। बुधवार को आरजेडी अध्यक्ष और मुलायम के समधी लालू यादव भी मेदांता हॉस्पिटल में उनको देखने पहुंचे थे।

लालू ने मुलायम के परिवार से बात करने के बाद कहा था कि नेताजी पहले से काफी बेहतर हैं और ईश्वर जल्दी ही उनको ठीक कर देगा। लालू के साथ उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी गुरुग्राम पहुंचे थे।