newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: प्रियंका गांधी के सामने चन्नी ने भरी सभा में किया ‘UP- बिहार’ की जनता का अपमान तो भड़की मायावती

Punjab Election 2022: उधर चन्नी के इस बयान पर अब विपक्षी पार्टियां भी हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बसपा सुप्रीम मायावती ने चन्नी के बयान की निंदा की है।  बता दें कि प्रियंका गांधी खुद यूपी की प्रभारी हैं और यहां अपनी पार्टी को जिताने के लिए लगातार दौरा कर रही हैं। अब अपने सामने ही चरणजीत चन्नी की ओर से किए गए अपमान को देखते हुए ये सवाल उठ रहा है कि प्रियंका और राहुल गांधी को यूपी और यहां के लोगों से कितना प्रेम है।

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। ऐसे में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार घुंआधार प्रचार कर रही है। बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनावी रैली निकाली। लेकिन इस दौरान जब उन्होंने लोगों को संबोधित किया तो उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्लीवालों का अपमान कर डाला। वहीं मंच पर उनके साथ खड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुस्कुराती और नारे लगाते भी दिखीं। ये नजारा पंजाब के रूपनगर में कांग्रेस की जनसभा के दौरान दिखा। प्रियंका गांधी ने चन्नी को इस दौरान रोका भी नहीं, बल्कि वो तालियां बजाते दिखी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है और लोग कांग्रेस नेता की जमकर खिंचाई भी कर रहे है।

Charanjeet

उधर चन्नी के इस बयान पर अब विपक्षी पार्टियां भी हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बसपा सुप्रीम मायावती ने चन्नी के बयान की निंदा की है।  बता दें कि प्रियंका गांधी खुद यूपी की प्रभारी हैं और यहां अपनी पार्टी को जिताने के लिए लगातार दौरा कर रही हैं। अब अपने सामने ही चरणजीत चन्नी की ओर से किए गए अपमान को देखते हुए ये सवाल उठ रहा है कि प्रियंका और राहुल गांधी को यूपी और यहां के लोगों से कितना प्रेम है।

priyanka gandhi

चन्नी के बयान पर मायावती का फूटा गुस्सा

मायावती ने चरणजीत चन्नी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा, ”पंजाब के कांग्रेसी सीएम ने शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में यूपी व बिहार के लोगों का जिस प्रकार से अपमान किया है वह अति शर्मनाक। ऐसे में इन दोनों राज्यों के लोग कांग्रेस को पंजाब व यूपी में भी हो रहे विधानसभा आमचुनाव में जरूर सबक सिखाएं। बिहार के लोग भी इसका जरूर उचित संज्ञान लें।”

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम चन्नी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा, ”आख़िर किस मुंह से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की जनता से आशीर्वाद मांग रही हैं? चन्नी जी यूपी बिहार के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, और प्रियंका जी तालियां बजा रही हैं..ख़ुशी मना रही हैं। ठीक से पहचानिए,ये वही लोग हैं जो भारत की अखंडता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं।”