newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bulli Bai App Case: मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को धर दबोचा, अब तक 4 गिरफ्तार

Bulli Bai App Case: मुंबई पुलिस के अलावा समानांतर जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी दो गिरफ्तारियां की हैं। स्पेशल सेल ने मामले के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील के मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

मुंबई। बुल्ली बाई ऐप विवाद में मुंबई पुलिस ने मामले के चौथे आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज सिंह के रूप में हुई है।मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “नीरज बुल्ली बाई ऐप के जरिए साजिश की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल था। हम उसे संबंधित अदालत में पेश करेंगे और उसकी कस्टडी रिमांड की मांग करेंगे।” विशाल झा, श्वेता सिंह और मयंक रावल को पहले मुंबई पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने बुल्ली बाई मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मुंबई और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने चार जनवरी को उत्तराखंड निवासी श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया था। वह दूसरी अरोपी थी और मयंक रावल विवाद के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तीसरा आरोपी था। मुंबई पुलिस के अलावा समानांतर जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी दो गिरफ्तारियां की हैं। स्पेशल सेल ने मामले के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील के मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

Neeraj Bishnoi

1 जनवरी को बुल्ली बाई ऐप ने पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और प्रसिद्ध हस्तियों सहित एक विशेष धर्म की कई महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की थी। यह सुल्ली डील के विवाद के छह महीने बाद हुआ। झा बुल्ली बाई के अनुयायियों में से एक था, जिसने पुलिस को टीम तक पहुंचाया। सुल्ली डील्स को स्थान प्रदान करने वाले गिथब ने बुल्ली बाई ऐप को भी होस्ट किया। हालांकि बाद में गिटहब ने यूजर को अपने होस्टिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।

bulli bai app

लेकिन तब तक बुल्ली बाई ने देशभर में विवाद खड़ा कर दिया था। बुल्ली बाई ऐप को एटदरेटबुल्ली बाई नाम के एक ट्विटर हैंडल द्वारा भी प्रचारित किया जा रहा था, जिसमें एक खालिस्तानी समर्थक की डिस्प्ले तस्वीर थी। इस ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि महिलाओं को ऐप से बुक किया जा सकता है।