newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: निजी कारणों का हवाला देकर कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा

Punjab: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। सरारी ने निजी कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। 

नई दिल्ली। पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी (Fauja Singh Sarari) ने इस्तीफा दे दिया है। सरारी स्वतंत्रता सेनानी रक्षा सेवाओं, कल्याण खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग संभाल रहे सरारी ने निजी कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही फौजा सिंह सरारी ने कहा कि वो हमेशा से ही वफादार रहे हैं और पार्टी के साथ हमेशा वफादार रहेंगे। पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद पंजाब के कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि कई मंत्रियों का विभाग भी बदला जा सकता है साथ ही नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है। शनिवार शाम पांच बजे से पहले राज्यपाल निवास में एक कार्यक्रम कर नए मंत्री को कैबिनेट में शपथ दिलाई जा सकती है।

पंजाब कैबिनेट में हैं सीएम और 13 मंत्री 

इस वक्त पंजाब की कैबिनेट में मुख्यमंत्री भगवंत मान और 13 मंत्री हैं। इस वक्त 4 मंत्रियों की जगह खाली है। फ़ौजा सिंह सरारी के इस्तीफे (AAP Minister Fauja Singh Sarari Resigns) के बाद माना जा रहा है कि अब नॉन-परफॉर्मर मंत्रियों को भी बाहर किया जा सकता है। कैबिनेट में नए चेहरों को जगह मिलने की भी बात सामने आ रही है।

फौजा सिंह पर लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप

एक ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही फौजा सिंह चर्चा में बने हुए थे। उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। कहा जा रहा था कि वायरल ऑडियो में फौजा सिंह अपने एक करीबी से ‘जबरन वसूली की प्लानिंग’ को लेकर चर्चा कर रहे थे। हालांकि खुद पर लगे इन सभी आरोपों को फौजा सिंह सरारी ने सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा रहा है।