newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Molestation By Moulvi! मध्यप्रदेश के इंदौर में मदरसे के मौलवी पर लगा बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पिता और चाचा ने शिकायत की तो पीटा

बच्ची का सितंबर महीने में मदरसे में दाखिला कराया गया था। बच्ची ने घर आकर बताया कि सबक सिखाने के दौरान मौलवी ने उसे एक कमरे में गलत तरीके से छुआ। इस हफ्ते जब वो अन्य छात्रों के साथ मदरसे से निकल रही थी। तब भी मौलवी ने उसका हाथ पकड़ा और गलत तरीके से छुआ। बच्ची ने दोनों घटनाओं के बारे में घर में बताया।

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक मदरसे के मौलवी पर केस दर्ज हुआ है। मौलवी पर आरोप है कि उसने 15 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। शिकायत करने गए घरवालों को भी पीटा। मौलवी की उम्र 52 साल है। पुलिस उसके अलावा उसके दो बेटों को भी तलाश रही है। इंदौर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मौलवी और उसके बेटों के खिलाफ चंदन नगर थाने में 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बेटों पर पीड़ित के पिता और चाचा की पिटाई के मामले में केस है। तीनों आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

पीड़ित के घरवालों ने चंदन नगर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बच्ची का सितंबर महीने में मदरसे में दाखिला कराया गया था। बच्ची ने घर आकर बताया कि सबक सिखाने के दौरान मौलवी ने उसे एक कमरे में गलत तरीके से छुआ। इस हफ्ते जब वो अन्य छात्रों के साथ मदरसे से निकल रही थी। तब भी मौलवी ने उसका हाथ पकड़ा और गलत तरीके से छुआ। बच्ची ने दोनों घटनाओं के बारे में घर में बताया। जिसके बाद उसके पिता और रिश्तेदार मौलवी के घर पहुंचे। आरोप है कि मौलवी और उसके बेटों ने उनपर लोहे की छड़ों से हमला किया। जिससे वे घायल हो गए। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस में दी गई।

rape

इंदौर पुलिस के एडीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स को मौलवी ने छुआ। उन्होंने बताया कि अलग कमरे में ले जाकर बच्ची से ऐसा करने का मौलवी पर आरोप है। एडीसीपी के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। तीनों को जल्दी ही गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी। बता दें कि मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को सख्त हिदायत दे रखी है कि अगर किसी बच्ची या महिला से किसी तरह का अपराध होता है, तो आरोपी पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। ऐसे कई आरोपियों के घर मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में बुलडोजर से गिराए भी जा चुके हैं।