newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

International Yoga Day 2023: दुनियाभर में दिखा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जश्न, केंद्रीय मंत्रियों ने भी इसके कार्यक्रम में लिया हिस्सा

International Yoga Day 2023: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी नई दिल्ली में योग दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नई दिल्ली। ‘योग से मिले ऑक्सीजन भरपूर, होवे खूब रक्त संचार, मिले मन को आनंद तन को फुर्ती का उपहार।’ जी हां योगा हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है ये तो हम सब जानते ही है। योगा हमें हर बीमारी से दूर रखता है साथ ही मन को भी शांति प्रदान करता है। कहते हैं शरीर के साथ-साथ मन को भी योगा करने से काफी शांति मिलती है। योगा हर एक व्यक्ति के लिए कितना जरूरी है ये हम सबको पता होना चाहिए। बड़े-बड़े सितारे या फिर आम लोग भी योगा करके खुद को फिट रखते है। आज पूरे दुनियाभर में योगा दिवस मनाया जा रहा है। अब ऐसे में केन्द्रीय मंत्रियों ने भी योगा करके इस महत्वता को लोगों को समझाया है।

नरेन्द्र मोदी ने वीडियो के जरिए देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी

आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी नई दिल्ली में योग दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी योगा दिवस पर लोगों के साथ बैठ कर योगा किया। द्रौपदी मुर्मु 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति भवन में योगा करती दिखाई दी। राष्ट्रपति ने योगा दिवस पर कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और यह भारत की तरफ से दुनिया के बाकी हिस्सों को उपहार दिया गया है।

पीएम मोदी

वहीं पीएम मोदी ने भी भारतवासियों को योगा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हर वर्ष योग दिवस के अवसर पर मैं किसी ना किसी आयोजन में आप सभी के बीच उपस्थित रहता हूं।’

राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगा करते दिखाई दिए। उनके साथ नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने भी इसमें भाग लिया।

अनुराग ठाकुर

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी तर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया और लोगों के साथ योगा किया। अनुराग ठाकुर ने योग दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में योग कार्यक्रम में शिरकत किया।

जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जम्मू में योग किया।

मनसुख मांडविया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि दुनिया में योग के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। दुनिया में कहीं भी योग होता है तो योग करने वाले लोगों के मन में हिंदूस्तान का नाम आता है क्योंकि यह हमारी विरासत है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों के साथ योग अभ्यास किया।

नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागपुर के यशवंत स्टेडियम में योग किया।

स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नोएडा इंडोर स्टेडियम में योग किया। स्मृति ईरानी ने योग दिवस पर कहा हमारी आर्थिक संभावनाओं के पुनरुत्थान को देखना सभी भारतीयों के लिए न सिर्फ गर्व की बात है, बल्कि भारत का अब सांस्कृतिक रूप से दुनिया भर में प्रभाव भी है।

धर्मेंद्र प्रधान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी-20 प्रतिनिधियों ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। इसके साथ ही मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जब हम वसुधैव कुटुम्बकम कहते हैं तो यह सिर्फ कहने के लिए नहीं है बल्कि हम इसे मानते भी हैं।

अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बालासोर में योग किया। इनके साथ कई लोग योग करते नजर आए।