newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Telangana-Mizoram Election Exit Poll Results 2023: मिजोरम-तेलंगाना में किसकी बन रही सरकार? एग्जिट पोल ने बताया जनता का मूड

Telangana-Mizoram Election Exit Poll Results 2023 LIVE Updates: बात अगर मिजोरम की सियासी स्थिति की करें, तो वहां मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच माना जा रहा है। मिजोरम में पिछले 10 सालों से एमएनएफ सत्ता पर काबिज है। हालांकि, इस बार बीजेपी और कांग्रेस ने भी चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी।

नई दिल्ली। अगर आप भी यही जानने के लिए बेताब हो रहे हैं कि आखिर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में किसकी सरकार बनने जा रही है, तो आपको बता दें कि आप बिल्कुल सही जगह पर आए, क्योंकि कुछ देर बाद चुनाव आयोग की ओर से सभी चुनावी सूबों के एग्जिट पोल के बारे में बताए जाएंगे। ऐसे में किस प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले जरा हम आपको इस प्रदेश में तेलंगाना और मिजोरम के एग्जिट पोल के बारे में विस्तार से बताते हैं, मगर उससे पहले इन दोनों ही दलों की सियासी स्थिति पर एक नजर डाल लेते हैं।

मिजोरम की सियासी स्थिति

बात अगर मिजोरम की सियासी स्थिति की करें, तो वहां मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच माना जा रहा है। मिजोरम में पिछले 10 सालों से एमएनएफ सत्ता पर काबिज है। हालांकि, इस बार बीजेपी और कांग्रेस ने भी चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी। ऐसे में इस बार सूबे में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

तेलंगाना की सियासी स्थिति

उधर, तेलंगाना में मुख्य मुकाबला भारत राष्ट्र समिति, बीजेपी, कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। वर्तमान में वहां के चंद्रशेखर राव सीएम की कुर्सी पर विराजमान हैं, लेकिन इस बार बीजेपी को पूरा विश्वास है कि वो सूबे में अपना विजयी फहरा पाएगी, लेकिन इस पर फिलहाल किसी भी प्रकार की टिप्पणी कर पाना उचित नहीं रहेगा।

LIVE UPDATE:-

टाइम्स नाउ सीएनएक्स के मुताबिक, तेलंगाना में भाजपा के खाते में 46 सीटें, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के खाते में 35 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बसपा के खाते में 7 व अन्य दलों के खाते में 2 सीटे जाने की संभावना जताई गई है।

उधर, न्यूज 24 के मुताबिक, भाजपा के खाते में 38 सीटें, तो कांग्रेस के खाते में 48 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। वहीं, बसपा और अन्य दलों के खाते में 4 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा आजतक-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, कांग्रेस के खाते में 55 से 65 सीटें जाने की संंभावना जताई गई है। इसके अलावा 21 से 31 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य के खातों में 4 से 8 सीटें जाने की बात कही गई है।

जन बात के मुताबिक, भाजपा के खाते में 44 तो कांग्रेस के खाते में 40 सीटें जाने की बात कही गई है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 6 सीटें जाने की बात कही गई है।

न्यूज नेशन के मुताबिक, भाजपा के खाते में 38-42 सीटें जाने की बात कही गई है। उधर, कांग्रेस के खाते में 40-44 सीटें जाने की बात कही गई है। जेसीसी के खाते में 4 सीटें जाने की बात कही गई है।  अन्य के खाते में 0-4 सीटें जाने की बात कही गई है।

मिजोरम का एग्जिट पोल 

मिजोरम की सभी 40 सीटों पर एग्जिट पोल आ गए हैं। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक, एमएनएफ को 14-18 सीट मिलने की संभावना है। वहीं, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 12-16 सीट मिल सकती है। मिजोरम में कांग्रेस को 8-10, जबकि भाजपा को दो सीट मिलने की संभावना है।

वहीं, एबीपी सी वोटर के मुताबिक, एमएनएफ को मिजोरम की 40 में से 15 से 21 सीटें मिल सकती है. वहीं जेडपीएम को 12 से 18 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कांग्रेस को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा अन्य को 0 से 5 सीटें मिलने की उम्मीद है।

2018 में कैसा था मिजोरम का परिणाम 

इसके अलावा अगर 2018 में मिजोरम के सियासी परिणाम की बात करें, तो एमएनएफ की झोली में जहां 27 सीटें आईं थीं , तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और बीजेपी महज दो सीटों पर ही सिमटकर रह गई थी।