newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan 3: चांद पर भारत ने रचा कीर्तिमान, तो YouTube पर उमड़ा जनसैलाब; हिंदी चैनलों के यूटयूब पर LIVE प्रसारण देखने का बना रिकॉर्ड

Chandrayaan 3: आंकड़ों से पता चलता है कि 7 बड़े हिंदी चैनलों ने 157 मिलियन व्यूज हासिल किए है जो लगभग 15 करोड़ लोगों के बराबर है। खास बात ये है कि क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाला आईपीएल या फुटबॉल भी इतनी बड़ी संख्या में दर्शक जुटा पाने में विफल रहता हैं।

नई दिल्ली। 23 अगस्त 2023 ये वो तारीख है जो कि अब हिस्ट्री बन चुकी है। बुधवार को चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग की। इसके साथ ही भारत पहला देश बन गया है जिसने ये बड़ा कीर्तिमान रच दिया है। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की इस बड़ी सफलता के बाद दुनिया के कई ताकतवर मुल्क भारत की जय कर रहे है। अमेरिका, इजराइल, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों ने बधाई संदेश दिया है। एक तरफ जहां इसरो ने अंतरिक्ष में कीर्तिमान रचा। वहीं मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर एक और नया रिकॉर्ड बना है। दरअसल इस पल को देखने यूट्यूब चैनलों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 23 अगस्त को इसरो के  यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने लाइव देखकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं इस कामयाबी को देखने के लिए अलग-अलग न्यूज चैनलों के यूट्यूब पर लोगों ने इतिहास रच दिया।

आंकड़ों से पता चलता है कि 7 बड़े हिंदी चैनलों ने 157 मिलियन व्यूज हासिल किए है जो लगभग 15 करोड़ लोगों के बराबर है। खास बात ये है कि क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाला आईपीएल या फुटबॉल भी इतनी बड़ी संख्या में दर्शक जुटा पाने में विफल रहता हैं। जिन शीर्ष 7 समाचार चैनलों ने अपने यूट्यूब चैनलों पर इस तरह का लाइव प्रसारण दिखाया गया है, उनमें ज़ी न्यूज, आज तक, रिपब्लिक भारत, टीवी-9 भारतवर्ष, इंडिया-टीवी, एबीपी न्यूज़ और न्यूज़ 18 शामिल हैं।

इसका लाइव प्रसारण को देखने में सबसे आगे जी न्यूज रहा। जी न्यूज पर इसरो की इस कामयाबी का लाइव प्रसारण 16 लाख लोगों ने एक साथ देखा। जबकि कुल 63 मिलियन रहा। अकेले 34% हिस्सेदारी हासिल की। दूसरे नंबर पर आजतक पर लाइव लैंडिंग का सीधा प्रसारण 10.1 लाख लोगों ने देखा और टोटल 35 मिलियन रहा। 28 फीसदी हिस्सेदारी रही। तीसरे नंबर पर रिपब्लिक भारत पर लोगों ने देखा। सीधा प्रसारण की बात करे तो 4 लाख और टोटल नंबर 19 मिलियन रहा। 11 फीसदी अकेले हिस्सेदारी रही।

TV-9 पर इसका सीधा प्रसारण 80 हजार लोगों ने देखा। जबकि कुल 17 मिलियन और 10 प्रतिशत टोटल हिस्सेदारी रही। INDIA-TV पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के दौरान 1.5 लाख और कुल 12 मिलियन लोगों ने देखा। इन सभी चैनलों की आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि अंतरिक्ष पर जब भारत अपना परचम लहरा रहा था उस वक्त लोगों का इसका सीधा प्रसारण देखने का कितना जोश हाई रहा।