नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान संगठन के नेता और सदस्य आज से राजधानी दिल्ली में संसद के पास धरना दे रहे हैं। किसान संगठनों ने पहले संसद तक मार्च निकालने और वहां धरना देने का ऐलान किया था, लेकिन अब उन्होंने दिल्ली पुलिस की कुछ शर्तों को मानने की बात कही है। दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं से साफ कह दिया था कि किसी भी सूरत में किसानों को संसद के करीब पहुंचने नहीं दिया जाएगा। मंगलवार को पुलिस और किसान नेताओं के बीच इस मसले पर सहमति नहीं बन सकी थी, लेकिन बुधवार को किसानों ने दिल्ली पुलिस की शर्तें मान लीं।
अपडेट-
#WATCH दिल्ली: कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान बसों के जरिए सिंघु बॉर्डर से जंतर मंतर पहुंचे। pic.twitter.com/VtmYiJi1Yw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, हमने किसानों से नए कृषि क़ानूनों के संदर्भ में बात की है।किसानों को कृषि क़ानूनों के जिस भी प्रावधान मे आपत्ति हैं वे हमें बताए, सरकार आज भी खुले मन से किसानों के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है।
Country has witnessed that these farm laws are beneficial & are in favour of farmers. We have had discussions about these laws. If they express their issues with the laws point-wise, we can discuss it: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar pic.twitter.com/6Za25NwvUt
— ANI (@ANI) July 22, 2021
पुलिस जानबूझकर यहां घुमा रही है। ये हमारा समय बर्बाद कर रहे हैं। हमारा रूट पहले से तय था। बसों के जरिए सिंघु बॉर्डर से जंतर मंतर जाना था फिर उतरकर पार्लियामेंट जाना था लेकिन कह रहे हैं कि कॉलोनी से जाए। इतने पुलिस बल की ज़रूरत नहीं थी: मंजीत सिंह राय, किसान नेता, सिंघु बॉर्डर https://t.co/T3XXTCTo83 pic.twitter.com/hywnuyM4Rp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021
दिल्ली: पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/Qm6sSlGLYB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021
किसान संगठनों द्वारा आज जंतर मंतर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बढ़ी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद हैं।
दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा आज जंतर मंतर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बढ़ी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद हैं। pic.twitter.com/dnb1lRE7ix
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021
दिल्ली: जंतर मंतर पर 3 कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जाने के लिए किसान सिंघु बॉर्डर पर इकट्ठा हो रहे हैं।
किसान नेता प्रेम सिंह भंगू ने कहा, ”हम वहां विस्तार से चर्चा करेंगे, हम स्पीकर भी बनाएंगे, चर्चा होगी और प्रश्नकाल भी होगा। 200 से अधिक किसान नहीं जाएंगे।” pic.twitter.com/moKiBFN47t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से अन्य किसान नेताओं के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए निकल गए हैं। आज जंतर मंतर पर किसानों का नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन है। pic.twitter.com/pZcbf75zju
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021
दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के बीच तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/GHZQQO81IS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021
आज किसान जंतर मंतर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में किसान कई जगहों से जंतर मंतर आएंगे। इस दौरान टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। pic.twitter.com/tPHsVBAAES
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021