newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhindwara: अंधविश्वास! ससुराल पक्ष ने लगाए महिला पर लगाए आरोप, तो अग्निपरीक्षा देकर किया खुद को साबित

Chhindwara: घटना के बाद महिला का कहना है कि उसकी सास और ससुराल वाले पति को अपने बस में करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। इस बात का सबूत देने के लिए महिला को दो बाबा की दरगाह पर ले जाया गया। बाबा के सामने उसने अपनी मर्जी से अंगारों में चलकर सबूत दिया है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। आज देश तरक्की की राह पर हैं, देश के युवा वर्ग से लेकर हर कोई अपने बेहतर भविष्य के लिए कुछ न कुछ कार्य अवश्य करता है। लेकिन अंधविश्वास के मामले में देश अवस्था ज्यों की त्यों है। आज भी अंधविश्वास में डूबे लोग एक-दूसरे को हानि पहुंचाने में भी एक बार नहीं सोचते। फिर सामने चाहे जो हो वह लोग वही करते हैं जो उन्हे करना होता है। उनकी इस जिद्द में किसी को चोट पहुंचे दर्द हो या चाहे जान ही क्यों न चली जाए। वह एक बार नहीं सोचते ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आया है। जहां अंधविश्वास के चलते एक महिला को ऐसी अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा जिससे उसकी जान पर बन आई। अपनी सत्यता साबित करने के लिए महिला को जलते अंगारों पर चलवाया। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए थे।

अंगारों पर चली महिला

मामला छिंदवाड़ा का है। जहां एक महिला पर उसके ससुराल वालों ने उसके पति को वश में करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद महिला को एक दरगाह पर ले जाया गया। बाबा महिला पर उसके रिश्तेदारों द्वारा कलंक लगाए जाने की बात कर रहे थे। वहीं उसे खुद को साबित करने के लिए जलते अंगारों पर चलने को कहा गया। महिला पर हो रहे इस अत्याचार का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

दो अंगारों पर चली महिला

महिला को 2 बार अंगारों पर चलवाया गया, जिसके बाद उसके पैर जले या नहीं यह चेक करने के लिए कहा गया। ताकि यह पता लगे कि उसने अपने पति को वश में करने के लिए कुछ किया है या नहीं। फिलहाल इस घटना के बाद महिला का कहना है कि उसकी सास और ससुराल वाले पति को अपने बस में करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। इस बात का सबूत देने के लिए महिला को दो बाबा की दरगाह पर ले जाया गया। बाबा के सामने उसने अपनी मर्जी से अंगारों में चलकर सबूत दिया है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। अंगारों पर महिला के चलने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।