newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Children’s Day: पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने किया याद, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Children’s Day: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर उन्हे राजनेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर उन्हे राजनेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” बता दें कि इस साल भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। इस दिन को भारत में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

jawahar lal nehru

पंडित जवाहरलाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है, कहते हैं कि उन्हें बच्चों से काफी प्यार था। साल 1956 से पहले भारत में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था क्योंकि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1954 में यह दिन सार्वभौमिक बाल दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

वहीं 1964 में नेहरू की मृत्यु के बाद, संसद में सर्वसम्मति से 14 नवंबर को उनकी जयंती के दिन को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। तब से लेकर अब तक 14 नवंबर को हर साल भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

jawahar lal nehru

कांग्रेस ने भी इस दिन पंडित  नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की है। नेहरू कई बार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने जा चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, “हर शब्द, हर कृत्य, हर बलिदान, पंडित नेहरू जी ने सच्चे राष्ट्रवाद की मिसाल पेश की है। नेहरू ने हमारे देश की एकता के लिए, हमारे देश की विविधता के लिए, हमारे देश की समृद्धि के लिए एक अटूट समर्पण दिखाई है।”