newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chinese Sleeper Cells: गुरुग्राम से पकड़े गए चीनी जासूस, वीजा एक्पायर होने बाद भी की भारत में रहने की हिमाकत

Chinese Sleeper Cells: बताया जा रहा है कि चीनी नागरिक सु फाई का वीजा 2020 में एक्सपायर हो गया था। उसके बाद छिपकर अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स में 2019 से रह रहा था। गिरफ्तार किए गए ये दोनों चीनी नागरिकों की उम्र लगभग 36 साल जबकि इसकी प्रेमिका की उम्र 22 साल बताई जा रही।

नई दिल्ली। अवैध रूप से नोएडा में रह रहे दो चीनी नागरिकों के मामले में ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस ने घुसपैठिए के दोस्त और उसकी महिला मित्र को गुरुग्राम के पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, भारत नेपाल से पकड़े गए दो चीनी नागरिक इसी के फ्लैट पर 15 दिन तक रुके थे। जानकारी के लिए बता दें कि जिन दो चीनी नागरिकों को नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, इन्हीं दोनों ने भारत में नेपाल बॉर्डर के रास्ते से आए दो चीनी घुसपैठियों को नोएडा में पनाह दी थी। चीनी नागरिक को पनाह देने वाले सु फाई को उसकी प्रेमिका पेटेकह के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि चीनी नागरिक सु फाई का वीजा 2020 में एक्सपायर हो गया था। उसके बाद छिपकर अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स में 2019 से रह रहा था। गिरफ्तार किए गए ये दोनों चीनी नागरिकों की उम्र लगभग 36 साल है, जबकि इसकी प्रेमिका की उम्र 22 साल बताई जा रही है।

Chaina cells2

तैयार हो थे रहे चीनी स्लीपर सैल

ग्रेटर नोएडा के घरबरा स्थित एक बिल्डिंग में तियांघशांग रेंजियन नाम का पब संचालित कर रहा था और इसी जगह पर चीनी स्लीपर सेल तैयार किए जा रहे थे। भारत-नेपाल बार्डर पर पकड़े गए चीनी नागरिकों का इस होटल में रुकने का पर्दाफाश उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए भारतीय सिम की लोकेशन निकालने पर हुआ है। बिल्डिंग में छापेमारी के दौरान पुलिस को एक फ्लोर पर पब चलता हुआ मिला। एक फ्लोर पर रेस्तरां चल रहा था। बिल्डिंग में करीब 50 कमरे बने हैं, जिनमें विदेशी नागरिक रुकते थे। हैरानी की बात यह है कि इस बिल्डिंग को मोबाइल फोन बनाने वाली वीवो कंपनी का गेस्ट हाउस बताकर किराए पर लिया गया था, जिससे किसी को कोई शक न हो।

इस मामले पर बात करते हुए एडिशनल डिसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी पुलिस द्वारा कल सूचना दी गयी थी कि SSB ने दो चीनी नागरिकों को बॉर्डर पार करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने ने बताया कि वो ग्रेटर नोएडा जेपी ग्रीन्स सोसायटी में अपने चीनी मित्र के यहां 15 दिन तक रुके थे। जानकारी मिलने के बाद आरोपी चीनी और उसकी महिला मित्र को गुरुग्राम के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। उनका वीजा एक्सपायर था, तब भी वे भारत मे रह रहे थे। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही अन्य एजेंसियों के द्वारा भी उनसे पूछताछ जारी है।