newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: राजधानी में लॉकडाउन लगाने पर CM केजरीवाल का बड़ा बयान- जानिए क्या कहा…

Delhi lockdown News: वहीं राजधानी में लॉकडाउन को लेकर सीएम केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन करने का कोई विचार नहीं है। अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो लोगों से बातचीत करके ही निर्णय लिया जाएगा।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों ने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए कोरोना की ये दूसरी वेब हो सकती है लेकिन दिल्ली के लिए ये चौथी वेब (लहर) है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में कोरोना की चौथी Wave है। चौथी Wave कम खतरनाक है, मौतें कम हो रही है और ICU में भर्ती होने वालों की संख्या बहुत कम है। अक्टूबर महीने में ICU में 1700 के करीब मरीज थे, आज 800 है। तब 4000 मरीज आ रहे थे, 40 मौतें रोज हो रही थी, आज 7-8 मौतें हो रही है।

Arvind Kejriwal

वहीं राजधानी में लॉकडाउन को लेकर सीएम केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन करने का कोई विचार नहीं है। अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो लोगों से बातचीत करके ही निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात की भी जानकारी दी कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 3583 केस आए हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि, कोविड मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं परन्तु चिंता की जरूरत नहीं है। हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। मौतें काफी कम हो रही हैं, लोगों को अस्पताल और ICU में बहुत कम भर्ती होना पड़ रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि हमारे 3 मुख्य काम है जिस पर पूरा ध्यान दे रहे है:- 1️-Test,Trace और Isolation से कोरोना को फैलने से रोकना, 2-Hospital Management- अगर कोई बीमार हो जाए तो उसका अच्छा इलाज होना चाहिए, 3-Vaccination- हम इस पर पूरा ध्यान दे रही हैं, कल हमने 71,000 vaccination किए।