newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: CM गहलोत की बढ़ी मुश्किल, मानहानि मामले में कोर्ट ने जारी किया समन

Rajasthan: इसके अलावा उन्होंने घोटाले के संदर्भ में पूरा मजमून भी सार्वजनिक किया था, जिसमें घोटाले की पूरी इबारत दर्ज थी। गहलोत द्वारा इस मजमून को जारी किए जाने के बाद राजस्थान की राजनीति उबाल आ गया था।

नई दिल्ली। बेशक राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी विवाद पर अब विराम लग गया हो, लेकिन गहलोत की मुश्किलें अभी-भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें मानहानि के मामले में सात अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि गहलोत के खिलाफ मानहानि का यह मामला केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दायर किया था।

ASHOK GEHLOT

दरअसल, फरवरी में सीएम गहलोत ने संजीवनी घोटाले का आरोपी गजेंद्र सिंह शेखावत को ठहराया था। इस संदर्भ में उन्होंने ट्वीट भी किया था, जिसमें लिखा था कि SOG जांच में संजीवनी घोटाले में अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों के समान ही प्रमाणित हुआ है गजेन्द्र सिंह शेखावत का जुर्म।

इसके अलावा उन्होंने घोटाले के संदर्भ में पूरा मजमून भी सार्वजनिक किया था, जिसमें घोटाले की पूरी इबारत दर्ज थी। गहलोत द्वारा इस मजमून को जारी किए जाने के बाद राजस्थान की राजनीति उबाल आ गया था।

ashok Gehlot

वहीं, बात अगर संजीवनी घोटाले की करें, तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1 लाख 46 हजार 993 निवेशकों ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में 953 करोड़ रुपए निवेश किए थे। आरोप है कि को-ओपरेटिव बैंक ने इस राशि का दुरुपयोग किया था। इस घोटाले में शामिल आरोपियों को एसओजी द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस संदर्भ में 211 शाखाएं खोली जा चुकी हैं। वहीं इस घोटाले को लेकर सूबे का सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। अब आगामी दिनों में इस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।