देश
Delhi Budget 2023: विधानसभा में भड़के सीएम केजरीवाल, कहा- LG को बजट रोकने का कोई नहीं अधिकारी
CM Kejriwal Speech In Delhi Budget Session: एलजी विनय कुमार सक्सेना पर भड़के हुए केजरीवाल ने कहा कि, संविधान के अंदर एलजी साहब को ऑब्जेक्शन लगाने का कोई अधिकार नहीं है। वो अपनी ऑब्जरवेशन या ऑब्जेक्शन नहीं दे सकते है। उनको फाइल पर लिखने का अधिकार नहीं है। अगर वो फाइल पर कुछ लिखते है वो संविधान के खिलाफ है अगर वो फाइल में लिखते है तो इस जनतंत्र के मंदिर विधानसभा का अपमान है।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुस्सा देखने को मिला। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के बजट को रोक लगाए जाने पर उपराज्यपाल पर प्रहार किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी संविधान लिख रहे थे, उन्होंने सपने में भी कभी नहीं सोचा होगा। कि ऐसे भी सिचुएशन देश के अंदर के आ सकती है कि केंद्र सरकार किसी राज्य के बजट को रोक सकती है। इस देश के संविधान के ऊपर हमला किया गया। 10 मार्च को दिल्ली सरकार ने बजट केंद्र के पास भेजा। 17 मार्च को केंद्र ने इस पर कुछ ऑब्जेक्शन लगाकर वो बजट दिल्ली सरकार को भेजा।
बाबा साहेब संविधान लिख रहे थे तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि केंद्र किसी राज्य का Budget रोकेगा।
It is an attack on the Constitution of this country.
LG ने Objection लगाए.. Supreme Court-संविधान कहता है कि LG को ऑब्जेक्शन लगाने का अधिकार नहीं।
– CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/TJCi7Tb8Re
— AAP (@AamAadmiParty) March 21, 2023
एलजी विनय कुमार सक्सेना पर भड़के हुए केजरीवाल ने कहा कि, संविधान के अंदर एलजी साहब को ऑब्जेक्शन लगाने का कोई अधिकार नहीं है। वो अपनी ऑब्जरवेशन या ऑब्जेक्शन नहीं दे सकते है। उनको फाइल पर लिखने का अधिकार नहीं है। अगर वो फाइल पर कुछ लिखते है वो संविधान के खिलाफ है अगर वो फाइल में लिखते है तो इस जनतंत्र के मंदिर विधानसभा का अपमान है। ये जो चुनकर आए हैं, इनका क्या काम है? अगर LG को ही सरकार चलानी है। अगर केंद्र सरकार के पास बजट भेजा गया। उसमें केंद्र को आपत्ति करने का कोई अधिकार नहीं है। आज तक दिल्ली के इतिहास में कभी केंद्र सरकार ने कोई ऑब्जरवेशन या ऑब्जेक्शन नहीं किया। पहली बार इस पंरपरा को तोड़ा गया। केंद्र ने ऑब्जेक्शन लगाकर भेजे।
देर आए दुरुस्त आए। केंद्र सरकार ने हमारा बजट पास कर दिया। पहले ही पास कर देते, इतना बखेड़ा करने की क्या ज़रूरत थी? – CM @ArvindKejriwal | LIVE https://t.co/zVoB05KrtI
— AAP (@AamAadmiParty) March 21, 2023
आगे केजरीवाल केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहते है कि, MHA का आदेश आता है कि 3 दिन तक बजट लेकर बैठे रहो। 20 मार्च को अधिकारी बताते हैं कि Query आई हैं। इन अधिकारियों पर कार्रवाई तो होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से अपील है कि हम काम करना चाहते है। राजनीति में हम लड़ने के लिए नहीं आए है। इस रोज-रोज की लड़ाई से कुछ नहीं मिल रहा है। जिस घर में लड़ाई होती होती है वो घर बर्बाद हो जाते है। जिस राज्य-देश में लड़ाई होती, वो बर्बाद हो जाते हैं। लड़ाई से किसी का भी भला नहीं हुआ है। सब मिलजुल कर काम करेंगे। सब की तरक्की होगी। वित्त मंत्री ने Economic Survey पेश किया कि Delhi देश की औसत से भी ज़्यादा तेज़ी से तरक्क़ी कर रही है। अगर झगड़े नहीं होते तो 10 गुना तरक़्क़ी होती।
PM से प्रार्थना है:
हम काम करना चाहते हैं, लड़ना नहीं।जिस राज्य-देश में लड़ाई होती, वो बर्बाद हो जाते हैं।
वित्त मंत्री ने Economic Survey पेश किया कि Delhi देश की औसत से भी ज़्यादा तेज़ी से तरक्क़ी कर रही है।
अगर झगड़े नहीं होते तो 10 गुना तरक़्क़ी होती।
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/ngPFV8n4Kk
— AAP (@AamAadmiParty) March 21, 2023
बता दें कि इससे पहले आज दिल्ली के बजट को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी। केंद्र ने राज्य सरकार को दी जानकारी। आज विधानसभा में बजट पेश नहीं हो सका। अब मंजूरी के बाद दिल्ली का बजट विधानसभा में पेश किया जा सकेगा।