newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीएम विजय रुपाणी ने किया सूरत का दौरा, कोरोना के हालात पर की समीक्षा

सीएम ने नए सिविल कोविड​​-19 अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने मरीजों के रिश्तेदारों के साथ बातचीत की और उनसे फीडबैक भी लिया।

नई दिल्ली। गुजरात में कोरोना के हालात पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसी सिलसिले में सीएम रुपाणी ने 2 अगस्त को उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ सूरत का दौरा किया और कोरोना को लेकर बने हालात और उसके नियंत्रण के लिए चल रहे प्रयासों का जायजा लिया। इस मौके पर सीएम रुपाणी ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, प्रतिनिधियों व डॉक्टरों के साथ बैठक कर सूरत शहर और जिले की हालात पर समीक्षा की।

Vijay Rupani

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा महामारी को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए ठोस कदमों पर समीक्षा के बाद अपना संतोष जाहिर किया। सीएम ने नए सिविल कोविड​​-19 अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने मरीजों के रिश्तेदारों के साथ बातचीत की और उनसे फीडबैक भी लिया। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

Vijay Rupani Nitin Patel

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कोरोना योद्धाओं के हौसले को बढ़ाते हुए उनके द्वारा की जा रही सेवा की सराहना की। सीएम ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों और सेनेटरी कर्मचारियों की सेवाओं की भी सराहना की। इस दौरे पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री किशोर कानानी, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ जयंती रवि, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के कैलाशनाथन मौजूद रहे।