अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन समारोह के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। भूमिपूजन समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास, उ.प्र. की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उमा भारती अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या पहुंचने से पहले आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें दोनों निगेटिव आए।
Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath, Governor Anandiben Patel and BJP National Vice President Uma Bharti arrive at Ram Janambhoomi site in #Ayodhya.
Prime Minister Narendra Modi will perform ‘Bhoomi Poojan’ for #RamTemple at the site today. pic.twitter.com/1I42eqE5BE
— ANI (@ANI) August 5, 2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि स्थल पहुंचे। pic.twitter.com/FrzQQii00r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मेहमानों का भी भूमि पूजन स्थान में पहुंचने से पहले कोरोना टेस्ट होगा। ये सभी टेस्ट रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के जरिए होगा, ताकि सिर्फ 15 मिनट में नतीजा मिल जाए। इसके बाद ही किसी भी मेहमान को अंदर जाने दिया जाएगा।