newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अयोध्या में बोले सीएम योगी- अगली बार होगी कार सेवा, तो गोली नहीं, बल्कि पुष्पा वर्षा होगी

CM Yogi: इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि एक  वक्त था, जब  प्रदेश में ऐसा भी दौर था, जब जय श्री राम बोलना अपराध माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बीजेपी शासनकाल में देश में बहुत कुछ बदला है।

नई दिल्ली। दीवाली की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर इस शाम को खास बना दिया। समस्त अयोध्या को नई नवेली दुल्हन की भांति सजाया गया है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के तमाम नेता शामिल हुए। जहां उन्होंने दीवाली के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को संबोधित किया, तो वहीं उन्होंने जनमानस को लाभान्वित करने वाली कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए इसे विस्तारित करने का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर चलवाई गोली का जिक्र कर कहा कि अगली बार जब कार सेवा होगी, तो उन पर गोली नहीं चलवाई जाएगी, बल्कि उन पर पुष्प वर्षा होगी।

इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि एक  वक्त था, जब  प्रदेश में ऐसा भी दौर था, जब जय श्री राम बोलना अपराध माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बीजेपी शासनकाल में देश में बहुत कुछ बदला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वक्त ऐसा था, जब राम भक्तों को खौफ के माहौल में रहना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। अब राम भक्त बिना भय के रहते हैं। यही तो रामराज्य है। इसी रामराज्य की परिकल्पना हमने अपने लोगों के लिए की है। इसके अलावा सीएम योगी ने कई विषयों पर अपनी बात कही। आइए, उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

cm yogi in ayodhya

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम जनता को फायदे पहुंचाने वाली योजनाओं  की मियाद को बढ़ा दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री अन्न योजना शामिल है। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है इसलिए राज्य सरकार ने तय किया है कि हम प्रधानमंत्री अन्न योजना को होली तक लेकर जाएंगे। अंत्योदय कार्ड धारक को हम 35 किलो राशन दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में फ्री देंगे। इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री पर खर्च होता था, आज मंदिरों के पुननिर्माण और सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा है। जिनको कब्रिस्तान प्यारा था वो जनता का पैसा वहां लगाते थे और जिन्हें धर्म और संस्कृति प्यारी है वो धर्म और संस्कृति के उत्थान लिए उस पैसे का उपयोग कर रहे हैं।