newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: कांग्रेस प्रवक्ता पद के लिए UPSC जैसी परीक्षा !, 45 मिनट देने होंगे कई सवालों के जवाब, RSS से जुड़ा पूछा जा रहा ये सवाल

UP Election 2022: प्रवक्ताओं बनने के लिए ये पेपर ऐसा-वैसा नहीं बल्कि यूपीएससी लेवल का हो रहा है जिसमें उम्मीदवारों को 45 मिनट में पार्टी से जुड़े कई सवालों का जवाब देना होगा। इन सवालों से इतर उम्मीदवारों को अपने बारे में भी पूरी जानकारी देनी होगी जैसे कि उनका नाम, जन्मतिथि, शिक्षा, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी जैसी बुनियादी डिटेल्स।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टियों ने जीत के लिए हर कमी को पूरा करना शुरू कर दिया है। मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए पार्टियां लुभावने वादे कर रही हैं। प्रदेश में अपनी खोई जमीन तलाश रही कांग्रेस भी इस चुनाव में जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। ऐसे में पार्टी (कांग्रेस) ने अपने प्रवक्ताओं के लिए होने वाली परीक्षा को पूरी तरह से प्रोफेशनल कर दिया है। पार्टी का प्रवक्ता बनाने के लिए उम्मीदवारों को अब कड़े सवालों का सामना करना होगा। प्रवक्ताओं बनने के लिए ये पेपर ऐसा-वैसा नहीं बल्कि यूपीएससी लेवल का हो रहा है जिसमें उम्मीदवारों को 45 मिनट में पार्टी से जुड़े कई सवालों का जवाब देना होगा। इन सवालों से इतर उम्मीदवारों को अपने बारे में भी पूरी जानकारी देनी होगी जैसे कि उनका नाम, जन्मतिथि, शिक्षा, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी जैसी बुनियादी डिटेल्स। इसके अलावा उम्मीदवार सोशल मीडिया जैसे किस नाम से ट्विटर हैंडल चलाता है, उसके फेसबुक पेज का नाम, यू-ट्यूब चैनल का नाम, इन सभी में फॉलोअर्स की संख्या कितनी है। सोशल मीडिया पर उसके कितने अकॉउंट हैं। किस-किस नाम से हैं और उसपर वो कितने समय में कुछ न कुछ कंटेंट, कितने दिनों में पोस्ट करते हैं इससे जुड़ी जानकारी भी देनी होंगी।

CONGRESS

पार्टी से जुड़ी जानकारी होना जरूरी?

इन सवालों में पार्टी के काम भी शामिल हैं ऐसे में उम्मीदवारों को पार्टी के बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। इन सवालों की बात करें तो इनमें से कुछ सवाल ये हैं, यूपी में कांग्रेस की क्या भूमिका है?, कांग्रेस ने यूपी के लिए क्या-क्या किया है?, अखबारों और टीवी पर आज तीन मुख्य खबरें क्या हैं, जिन पर कांग्रेस के प्रवक्ता बयान जारी कर सकते हैं?, आप एक प्रवक्ता बनना क्यों चाहते हैं?, कांग्रेस पार्टी का इतिहास और कांग्रेस का भारत के इतिहास में क्या योगदान रहा? ,RSS का प्रभाव खतरनाक क्यों है?। इनके बारें में उम्मीदवारों की जानकारी होनी चाहिए।

45 मिनट में देनें होंगे कई सवालों के जवाब

पार्टी का प्रवक्ता बनाने के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट में दो तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। जिनमें 20 प्रश्न वैकल्पिक हैं। 2 प्रश्न विश्लेषणात्मक हैं। इस सवालों की लिस्ट नीचे दी गई है देखिए।

RSS का प्रभाव खतरनाक क्यों है?

कांग्रेस ने यूपी के लिए क्या किया है?

यूपी में कितनी लोकसभा और विधानसभा सीटें हैं?

2004 और 2009 में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?

2014 लोकसभा और 2017 विस चुनावों में कांग्रेस का वोट शेयर प्रतिशत क्या था?

उत्तर प्रदेश में कितने ब्लॉक और क्षेत्र हैं?

लोकसभा चुनाव में यूपी में कितने सीटें आरक्षित हैं?

यूपी में कितनी विधानसभा सीटें मिलकर एक लोकसभा सीट बनाती हैं?

योगी आदित्यनाथ सरकार किन-किन प्रमुख मुद्दों पर विफल है?

मनमोहन सिंह सरकार की उपलब्धियां क्या थीं?