नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद एक बार फिर सुर्खियो में बने हुए हैं। इस बार सलमान खुर्शीद अपनी नई किताब को लेकर मुश्किल में घिरते दिख रहे है। बता दें कि सलमान खुर्शीद अपनी नई किताब Sunrise Over Ayodhya: Nationhood in Our Times आने के साथ ही एक विवादों में आ गए है। दरअसल अपनी इस किताब में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस-बोको हरम से कर डाली। जिसके बाद अब सलमान खुर्शीद मुसीबत में फस गए है। सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या में की गई इस टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं बताया गया है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इस बारे में एक वकील ने पत्र भी लिखी है और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर सख्त कार्रवाई की मांग भी कर डाली है।
बता दें कि दरअसल सलामन खुर्शीद ने सनराइज ओवर अयोध्या (Sunrise Over Ayodhya: Nationhood in Our Times) नाम की किताब लिखी है। इस किताब में एक तरफ जहां कांग्रेस नेता खुर्शीद ने राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रशंसा की। वहीं दूसरी ओर खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हराम से कर डाली। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा कि, ”अयोध्या विवाद को लेकर समाज में बंटवारे की स्थिति थी। सुप्रीम कोर्ट ने उसका समाधान निकाला। कोर्ट के फैसले ने काफी दूर तक देखने की कोशिश की है। ऐसा फैसला है जिससे ये ना लगे कि हम हारे, तुम जीते।”
वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की इस किताब को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा ने हिंदुत्व की तुलना ISI-बोको हरम से करने पर सलमान खुर्शीद को जमकर खरी खोटी सुनाई है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, ”कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की एक पुस्तक का विमोचन था। जो बातें इस विमोचन के दौरान कही गई, वो केवल हिंदुओ की भावनाओं को नहीं बल्कि भारत की आत्मा को भी गहरी ठेस पहुंचाती है।”
भारत में रहकर, इतना सम्मान मिलने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ऐसा क्यों कर रही है। ये लाइन और विचार किसी एक कांग्रेसी नेता के नहीं, बल्कि ये आज कांग्रेस की विचारधारा है- श्री @gauravbh https://t.co/6d44F5ld7T pic.twitter.com/4pf1AH0RVj
— BJP (@BJP4India) November 11, 2021
आगे उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ”भारत में रहकर, इतना सम्मान मिलने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ऐसा क्यों कर रही है। ये लाइन और विचार किसी एक कांग्रेसी नेता के नहीं, बल्कि ये आज कांग्रेस की विचारधारा है।”