newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस में 90 फ़ीसदी टिकट तय, खुद नहीं लड़ रहे पर बच्चों के लिए गुहार कर रहे नेता!

कांग्रेस में बच्चों का मामला भी उलझा हुआ है। चांदनी चौक में जहां एक और कांग्रेस के दिग्गज नेता जेपी अग्रवाल अपने बच्चों के लिए टिकट मांग रहे हैं तो वहीं यहां से वर्तमान में विधायक अलका लांबा भी जोर आजमा रही हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस में 90 फ़ीसदी उम्मीदवारों के टिकट तय हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों में उनका ऐलान किया जा सकता है। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में इन्हें हरी झंडी दे दी गई। मगर मसला यह भी है कि ये दिग्गज नेता खुद चुनाव लड़ना नहीं चाहते पर अपने बच्चों को जरूर आगे कर रहे हैं।

gandhi family protection

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चुनाव लड़ने को के लिए कहा था। लेकिन कई दिग्गज इससे बच रहे हैं। वह अपनी स्थिति भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन अमेरिका चले गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की तबियत ठीक नहीं है। वह अपनी बेटी से मिलने गए हैं।

इस पर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने सफाई दी कि किसी की भी तबियत खराब हो सकती है। वह अपनी बेटी को देखने गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अजय माकन चुनाव लड़ना नही चाहते। इसी तरह पूर्व एमएलए नसीब सिंह ने भी कहा है कि वह निजी कारण के चलते चुनाव नही लड़ेंगे।

ajay makan

काँग्रेस में बच्चों का मामला भी उलझा हुआ है। चांदनी चौक में जहां एक और कांग्रेस के दिग्गज नेता जेपी अग्रवाल अपने बच्चों के लिए टिकट मांग रहे हैं तो वहीं यहां से वर्तमान में विधायक अलका लांबा भी जोर आजमा रही हैं। जानकारी के मुताबिक योगानंद शास्त्री भी अपने बच्चों के लिए टिकट मांग रहे हैं।

congress

कुछ ऐसे भी नेता हैं जो चुनाव क्षेत्र बदलना चाहते हैं। एके वालिया लक्ष्मी नगर से लड़ना नहीं चाहते हैं, जबकि कांग्रेस नेता रमाकांत गोस्वामी भी राजिंदर नगर से चुनाव नही लड़ना चाहते।